ट्रैक्टर पर कार्रवाई से कांग्रेस नेता नाराज..आंदोलन की दी चेतावनी…कहा..हाइवा पर रहम क्यों

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

ret_1बिलासपुर—कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण ने माइनिंग विभाग पर दहशत फैलाने और वसूली का आरोप लगाया है। उन्होने कहा है कि माइनिंग विभाग ट्रैक्टर मालिकों को रायल्टी पर्ची के नाम पर परेशान कर रहा है। दहशत पैदा कर मंथली वसूली करते हैं।

                            अभय नारायण राय ने माइनिंग विभाग पर वसूली का आरोप लगाया है। हाइवा वाहनों को छोड़कर ट्रैक्टर वालों को परेशान किया जा रहा है। अभय ने आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैक्टर को धरपकड़ कर खानापूर्ती की जा रही है। जबकि हाइवा से नाक के नीेेचे रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है।उनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

               अभय ने बताया कि जिला कांग्रेस पार्टी कलेक्टर से मिलकर खनिज विभाग की शिकायत करेगी। ट्रैक्टर मालिकों, किसानों और छोटे बिल्डिंग मटेरियल सप्लायरों को वेवजह परेशान किया जा रहा है। अभय ने आन्दोलन की भी धमकी दी है।

                            संभागीय प्रवक्ता ने बताया कि बड़े मटेरियल सप्लायर बिना रायल्टी पर्ची के प्रतिदिन हाईवा से गिट्टी, मुरूम और रेत की सप्लाई कर रहे हैं। जिस ट्रक और हाइवा पर विशेष फिल्मी नाम लिखे होते हैं उन्हें नहीं पकड़ा जाता है। क्योंकि ट्रक मालिक या कम्पनी से खनिज विभाग की साठगांठ होती है।

                                                    अभय ने बताया कि मस्तूरी रेतघाट से मुंगेली की पर्ची पर रेत निकाली जा रही है। अखबार में समाचार छपने पर एक इंस्पेक्टर दर्रीघाट बेरियर पहुंचकर जांच के नाम पर खानापूर्ति करती पायी जाती है।

                          संभागीय प्रवक्ता ने बताया कि किसान खेती के नाम से लोन पर ट्रैक्टर खरीदता है। खेती बाड़ी के बाद लोन पटाने के लिए गांव में बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करता है। माइनिंग विभाग रायल्टी के नाम वसूली कर गरीबों की कमाई पर डाका डाल रहा है। अगर कार्यवाही नहीं रोकी गई तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा।

close