नमाज में अमन चैन की दुआ…गले मिलकर आशीष ने दी ईद की बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170626-WA0003 बिलासपुर/तखतपुर—तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में ईद ऊल फितर का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईदगाह में  नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ईदगाह में नमाज के बाद गले मिलकर सबको बधाई दी। उन्होने कहा कि ईद भाई चारे का पर्व है। सभी धर्मों के लोगों को ईद का बेसब्री से इंतजार रहता है। दरअसल ईद दिलों को जो़ड़ने का पर्व है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ने तखतपुर में ईद की नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाईयों को भाई ईद की बधाई दी है। ईदगाह पहुंचकर आशीष सिंह ने सभी लोगों से गले मिलकर शुभकामनाएं दी। आशीष सिंह ने कहा कि ईद के दिन लोग एक दूसरे केवल हाथ ही नहीं दिल से दिल मिलाकर खुशियां जाहिर करते हैं।

                   आशीष सिंह ने बताया कि ईदगाह पहुंचकर नमाजियों के साथ मैने भी ईश्वर से देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। देश में भाईचारे की भावना हमेशा कायम रहे। ना केवल मुस्लिम समाज बल्कि देश के एक एक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए। शहर प्रदेश और देश में अमन चैन और गंगा जमुनी संस्कृति का बोलबाला हो। धर्म मजहब से ऊपर उठकर लोग एक दूसरे के सुख दुख में साथी बनें।

                 आशीष सिंह ने कहा मेरे साथी मुस्लिम भाइयों ने किसान,गरीब और जरूरत मंदों के लिए दुआएं मांगी है। प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। कमोबेश सभी मजहब के लोगों ने दिल खोलकर गले से गले मिलाकर एक दूसरे की बरकत की प्रार्थना की है।

                                      आशीष सिंह ठाकुर, मुन्ना श्रीवास जिला महामंत्री ,मोहित सिंह पार्षद प्रतिनिधि ,मो अजमत जायसी नायाब सदर मुस्लिम जमात ने कहा कि भारत अमन चैन पसंद देश है। इसके जैसा देश कोई दूसरा हो ही नहीं सकता है।

close