आटो पलटने से बालिका की मौत…पांच लोग गंभीर…बिल्हा थाना का मामला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cg_policeबिलासपुर—- बिल्हा थाना क्षेत्र में पारिवारिक कार्यक्रम से शामिल होकर रहे 25 लोगों से भरा एक वाहन पोड़ी गांव मोड़ के पास पलट गया। आटो पलटने से 14 साल की एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गयी। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनका उपचार जिला अस्पताल बिलासपुर में किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            पुलिस जानकारी के अनुसार हथनी से लौट रहा एक आटो पोड़ीं गांव के पास एक मोड़ पर पलट गया। बताया जा रहा है कि बड़े आटो में करीब 25 लोग सवार थे। सभी लोग हथनी गांव से छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आटो ओव्हर लोड होने से मोड़ं में अनियंत्रित हो गया।आटो में एक ही परिवार के सदस्य बैठे थे।

                      आटो पलटने और दबने से 14 साल की एक बालिका नीलम मराबी पिता महरा मरावी की मौके पर ही मौत हो गयी। आटो में सवार पांच अन्य लोगों को गंभीर चोट पहुंची है। आनन फानन में पुलिस के सहयोग से सभी लोगों को जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया।

                 बताया जा रहा है कि आटो में सवार अन्य 8 महिलाओं और पुरूषों को सामान्य चोट आयी है। जिन्हें उपचार के बाद रीलिव कर दिया गया है। आटो परिवार का बताया जा रहा है। चलाने वाला भी परिवार का ही सदस्य है। बिल्हा थाना में मामले को आईपीसी की धारा 279,337 और 304 के तहत दर्ज किया गया है।

close