विधायक प्रतिनिधि ने छोड़ा लहरिया का साथ..जोगी ने पहनाया गुलाबी गमछा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

JOGIबिलासपुर— मस्तूरी कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि ने दिलीप लहरिया का हाथ छोड़कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में शामिल हो गए हैं। चित्रकांत श्रीवास को संतोष दुबे को हटाने के बाद दिलीप लहरिया ने विधायक प्रतिनिधि बनाया था। चित्रकांत श्रीवास का प्रेसवार्ता के बाद अजीत जोगी ने गर्दन में गमछा डालकर गुलाबी ग्रुप में शामिल कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             गुलाबीकरण के बाद चित्रकांत ने बताया कि दिलीप लहरिया ने जनता का विश्वास खो दिया है। विधायक प्रतिनिधि रहते हुए उन्होने उनके आदेश और निर्देश पर काम किया। जब पानी सिर से ऊपर निकलने लगा तो मैने उनका साथ छोड़ना ज्यादा मुनासिब समझा है। चित्रकांत के अनुसार दिलीप लहरिया परिवारवाद चलाते हैं। जनता से सुख दुख से दूरी बनाकर रखते हैं। परिवार के सदस्य विधायकी कर रहे हैं।

            चित्रकांत के अनुसार दिलीप लहरिया ने मस्तूरी की जनता का विश्वास खो दिया है। गरीबों की मस्तरी विधायक के यहां सुनवाई नहीं है। जोगी का मस्तूरी में अच्छी दखल है। दिलीप लहरिया को जोगी ने ही विधायक बनाया है। दिलीप लहरिया जब जोगी के नहीं हो सकते हैं तो जनता का होने का सवाल ही नहीं उठता है। श्रीवास ने कहा कि पार्टी जो भी आदेश देगी उसका पालन करूंगा।

close