♦भगवान की लीला को शहर के सामने रखता करता है उत्कल समाज
बिलासपुर।रेल्वे क्षेत्र में उत्कल समाज द्वारा आयोजित भगवान जग्न्नाथ की रथयात्रा के बाद मौसी के घर विश्राम कर रहे भगवान की पूजा अंर्चना की गई। इस मौके पर डॉ. सी वी रामन विश्वविद्यालय के कुलसचिव शैलेष पाण्डेय ने कहा कि उत्कल समाज बहुत ही पुण्य का कार्य करता है। जो भगवान की लीला को षहर के सामने प्रस्तुत करता है सही मायने में हम भावी पीढ़ी को ऐसे पर्व के माध्यम से धर्म और संस्कृति से अवगत करा पाते है। लोगो को षास्त्रो में बताये गये भगवान की लीला का ज्ञान होता है।पाण्डेय ने कहा कि रेल्वे क्षेत्र संस्कृतियो के संगम का केन्द्र है, यहां सभी धार्मिक पर्व श्रद्वा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस लिये आज के युग मे भी रेल्वे क्षेत्र की धरती पवित्र है और यहा रहने वाले लोग सन्तो से कम नही है।
पाण्डेय ने रेल्वे क्षेत्र के मंदिर में मौसी के घर विश्राम कर रहे भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर रेल्वे के पार्षद वी रामा राव ने कहा कि उत्कल समाज ही नही क्षेत्र के सभी समाज के लोग कर्म के साथ धर्म को भी निभाना जानते है, यही कारण है कि बिलासपुर के साथ आज पूरे प्रदेश में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को जाना जाता है। वी रामा राव ने सभी को इस आयोजन के लिये साधुवाद दिया।ज्ञात हो कि बीते 7 दिनों से भगवन जगन्नाथ अपनी मौसी के घर निवास कर रहे है इन दिनो मंदिरो में विषेप पूजा अर्चना की जा रही है। आज के इस आयोजन में रेल्वे क्षेत्र से लोग और समाज के लोग बडी सख्या में उपस्थित थे।