पुलिस कप्तान का स्पेशल अभियान…पकड़ में आई नोट छापने की मशीन..जेल पहुंचे कारोबारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170630-WA0008 AJAY YADAVजांजगीर— जांजगीर पुलिस कप्तान की अगुवाई में नकली नोटों के फरार दो कारोबारियों को परसाडीह से गिरफ्तार किया गया है। दो दिन पहले मुखबिर की सूचना पर अजय यादव के निर्देश पर जांजगीर स्पेशल पुलिस टीम ने नकली नोट बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। अभियान को भारी सफलता मिली। टीम ने धरपकड़ के दौरान 100,500 और 2000 के कुल 21 लाख रूपए नकली नोट बरामद किए। इसके अलावा नकली नोट बनाने वाले कारोबारियों के पास नोट छापने वाले सामानों को भी बरामद किया गया।  दो दिन बाद 30 जून को फरार दो आरोपियों को स्पेशल टीम ने परसाडीह से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को करीब 1 लाख 37 हजार के नकली नोट मिले हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    नए नोट के चलन में आने के बाद छत्तीसगढ़ में जांजगीर में नकली नोट छापने वाले वाले कारोबारी गिरोह का बड़ा खुलासा पुलिस कप्तान अजय यादव ने दो दिन पहले किय़ा था। छापामार कार्रवाई के दौरान फरार दो आरोपियों को आज परसाडीह जैजेपुर में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को करंसी छापने के सामान और एक लाख से अधिक नकली नोट मिले हैं।

                       सीनियर पुलिस कप्तान यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि छापामार कार्रवाई के दौरान फरार दोनों आरोपी कुशल श्रीवास और यादराम साहू परसाडीह में देखे गए हैं। सीएसपी ने बताया कि कुशल श्रीवास ओडेकेरा का रहने वाला है। यादराम  साहू का घर परसाडीह में ही है। जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी जैजेपुर को धरपकड़ कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कुशल और यादराम ने नकली नोट छापने का जुर्म स्वीकार किया है।

कलर प्रिंटर और लाखों की नगदी बरामद

                पुलिस को कुशल श्रीवास के पास से कलर प्रिंटर के अलावा 2000 और 500 के कुल 85000 रूपए नकली नोट मिले हैं। यादराम साहू के पास से 100 और 500 के कुल 52000 नकली नोट जब्त किया गया है । दोनों के पास से कुल 1 लाख 37 हजार नकली नोट पुलिस ने बरामद किये हैं। कुशल और यादराम को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी अजय यादव ने बताया कि अब तक लगातार तीन दिन की छापमार कार्रवाई में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी और करीब 23 लाख रूपए नकली नोट की बरामदगी हुई है।

                  आरोपियों के पकड़े जाने पर सीएसपी अजय यादव ने उपनिरीक्षक रामकुमार लहरे,थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच राजेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह,सहायक उपनिरीक्षक एच.एन.ताम्रकार, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह,,संतोष तिवारी, आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप,राजकुमार चन्द्रा, गिरीश साहू, अरूण चन्द्रा,जयप्रकाश उरांव, महिला आरक्षक उत्तरा कुर्रे और दुलेश्वरी कंवर को पीठ थपथपाई है।

close