युवक ने की आत्महत्या..वापस आया निगम का अतिक्रमण दस्ता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170701-WA0011बिलासपुर—बहतराई स्थित एक युवक ने अतिक्रमण अभियान से दुखी होकर फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम नीरज ऊर्फ भोला साहू है। आत्महत्या की खबर मिलने के बाद निगम ने अतिक्रमण अभियान को रोक दिया। खबर मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पंचनामा के बाद शव को सिम्स भेज दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   दोपहर दो बजे के बाद निगम का अतिक्रमण दस्ता बहतराई स्थित मोड़ पर अतिक्रमण हटाने पहुचां। अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध करने लोग मौके पर पहुंचे। जैसे ही निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान खबर मिली कि पड़ोस में एक युवक ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम नीरज ऊर्फ भोला साहू है।

                        लोगों ने बताया कि भोला साहू के पिता की मौत हो चुकी है। घर में भोला साहू के अलावा एक भाई और दो बहन है। भोला भाई बहन में मंझला लड़का था। परिवार का गुजर बसर मजदूरी से होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देखने के बाद भोला दुखी हो गया। जबकि उसके घर पर अतिक्रमण की कार्रवाई नहीं होनी थी। बावजूद इसके भोला को लगा कि उसका भी घर तोड़ा जाएगा।

                                                 आत्महत्या के पहले भोला भी अतिक्रमण अभियान की कार्रवाई को कुछ देर देखा। उसके बाद चुपचाप घर में चला गया। उस समय घर में कोई नहीं था। घर के लोग बाहर थे। मौका पाते ही मृतक ने छत से रस्सी बांधकर लटक गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस दौरान जब घर के सदस्य अंदर गए तो भोला साहू को लटकते देखा।

                      शोर शराबे के बाद लोग घर अन्दर गए। इस बीच आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। फांसी पर लटकने की खबर के बाद निगम का अतिक्रण दस्ता भी लौट गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया है।

close