बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा में आयोजित छात्रों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं के बीच टैबलेट का वितरण किया। इस दौरान बिल्हा महाविद्यालय के स्टाफ के अलावा कार्यक्रम के मुख्यअतिथि धरमलाल कौशिक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी विशेष रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने 320 छात्र छात्राओं में टेबलेट का वितरण किया। इसके अलावा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
टेबलेट वितरण कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने संबोधित किया। धरमालाल कौशिक ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं में शिक्षा को विशेष स्थान हासिल है। प्रत्येक 6 किलोमीटर के दायरे में सरकार हाईस्कूल खोल रही है । बच्चो को कॉपी, पुस्तक, ड्रैस, सायकल निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। आज प्रदेश का शिक्षा स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कौशिक ने कहा जमाना इंटरनेट का है। इससे बचना नामुमकिन है। जो बचने की कोशिश करेगा वह..अपने आप को दुनिया से कटा हुआ पायेगा। उन्होने कहा कि टबलेट से दुनिया की सारी जानकारी आपकी मुठ्ठी में है। इसका कितना अच्छा उपयोग कर सकते हैं….छात्रों पर निर्भर करता है।
कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने भी संबोधित किया। उन्होने नेट और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पुनिता डहरिया, ब्रजभूषण वर्मा, विश्वंभर गोयल, सुरेश केडिया, रमेश पांडे, मनोज वर्मा, सतीश शर्मा, मोहन डोरिया, गणेश नोनिया प्राचार्य डॉ प्राची सिंह,और महाविद्यालय के सदस्य, तहसीलदार, सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।