पार्षद का आरोप—पूर्व महापौर ने किया भवन पर कब्जा…आयुक्त से शिकायत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170705-WA0007 बिलासपुर—नगर निगम पार्षद पुष्पा दुबे ने भाजपा नेता पर सामुदायिक भवन पर बेजाकब्जा और इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पुष्पा दुबे ने बताया कि सामुदायिक भवन का  जनहित में दो महीने पहले ही किया गया है। लोकार्पण के बाद से अब तक सामुदायिक भवन पर पूर्व महापौर और उनके भाई का कब्जा है। जिन कारणों को लेकर सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया। उसका फायदा स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा है। यहां तक कि भवन की चाभी भी पूर्व महापौर ने अपने पास रखा है। आयुक्त से लिखित शिकायत कर पुष्पा दुबे ने भाजपा नेता से हर्जाना वसूलने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         वार्ड क्मांक 25 के पार्षद पर भाजपा नेता पूर्व महापौर विनोद सोनी और उनके ठेकेदार भाई जितेन्द्र सोनी पर सामुदायिक भवन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। निगम आयुक्त सौमिल रंजन को लिखित शिकायत कर पुष्पा दुबे ने बताया कि दो महीने पहले सुभाषनगर में मनसुखलाल सोनी सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के बाद भवन की चाभी पूर्व महापौर विनोद सोनी ने अपने कब्जे में ले लिया। IMG-20170705-WA0005

                                                             पुष्पा दुबे ने बताया कि इस समय विनोद सोनी और उनका ठेकेदार भाई जितेन्द्र सोनी सामुदायिक भवन का उपयोग अपने निजी काम में उपयोग कर रहे हैं। सोनी बन्धुओं ने लोकार्पण के बाद से अब तक सामुदायिक भवन को गोदाम बना दिया है। फ्रीज,कुलर की खरीदी बिक्री यहीं से की जाती है। सामाजिक कार्यक्रम के लिए सोनी बन्धु भवन देने से इंकार करते हैं।

                                  पुष्पा दुबे ने बताया कि मनसुखलाल सामुदायिक भवन अब सोनी बन्धुओं की निजी प्रापर्टी बन गयी है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। पुष्पा दुबे ने निगम आयुक्त से कहा कि सामुदायिक भवन को दोनों भाइयों के कब्जे से छुड़ाया जाए। क्योंकि जिन उद्देश्यों को लेकर सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया…वह पूरा होते नहीं दिखायी दे रहा है।

close