शराब समेत पकड़ाए आरोपी…लालखदान में हुई पुलिस कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20170707-WA0023बिलासपुर—तोरवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शराब के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। पुलिस के अनुसार दोनों के पास से मोटरसायकल भी जब्त किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 तोरवा पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग अवैध रूप से शराब लेकर खपाने जा रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को लालखदान मुख्य मार्ग से हिरासत में लिया गया। छानबीन के दौरान दोनों के पास से पुलिस को भिन्न प्रकार के 19 नग देशी शारब बरामद हुए हैं।

      आरोपियों के नाम बुधू सिंह ठाकुर पिता लक्ष्मण ठाकुर उम्र 59 साल और अशोक पाल पिता खेतेलाल उम्र 43 साल है। दोनो लालखदान के ही रहने वाले हैं। आरोपियों को थाने लाकर आबकारी एक्ट 34.1(क) और  59 (क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त शराब की कीमत 1500 रूपए से अधिक है।

close