कांग्रेस का किसान सत्याग्रह…करूणा शुक्ला भी होंगी शामिल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

congress- panjaबिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी ने किसान सत्याग्रह का एलान किया है। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेता और जनप्रतिनिधि जिला कार्यालय के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह करेंगे। इसमें पूर्व सांसद करूणा शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय किसान सत्याग्रह का एलान किया है। जिला कार्यालय के सामने सभी कांग्रेसी सत्याग्रह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद करूणा शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। प्रेस नोट जारी कर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 13 किसानों ने आत्महत्या की है। किसानों को फसल बीमा ,वन  भूमि पट्टा, खाद बीज,बिजली ,समर्थन मूल्य, बोनस जैसे अनेक मुद्दों का सरकार ने निराकरण नहीं किया है। किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय सत्याग्रह का एलान किया गया है।

                    ऋषि पाण्डेय ने बताया कि सत्याग्रह में सभी विधान सभा, ब्लाक के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सांसद ,पूर्व सांसद,विधायक,पूर्व विधायक,प्रदेश पदाधिकारी,ग्रामीण/शहर कार्यकारिणी,ब्लाक कांग्रेस,महिला कांग्रेस,पार्षद दल,युवा कांग्रेस,सेवा दल,किसान कांग्रेस,ज़िला पंचायत, जनपद सदस्य समेंत सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि किसान सत्याग्रह में शिरकत करेंगे।

Share This Article
close