आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन की हिमायती-नागेश बंछोर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170710-WA0021बिलासपुर— आम आदमी पार्टी सत्ता नहीं..व्यवस्था परिवर्तन की हिमायती है। जिस तरह दिल्ली में आप सरकार ने शिक्षा,स्वास्थ्य,पानी, बिजली व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लायी है…उसी तरह का बदलाव छत्तीसगढ़ में होगा। यह बातें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेश बंछोर ने चकरभाटा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 कार्यकर्ता को संबोधित करने के दौरान नागेश बंछोर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता परिवर्तन पर जोर नहीं दिया…क्योंकि आम आदमी पार्टी का विजन स्पष्ट है। हम लोग व्यवस्था परिवर्तन के हिमायती हैं। आप सरकार ने दिल्ली में ऐसा कर दिखाया है। दिल्ली में आप सरकार के पहले शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली की व्यवस्था पर देश में नुक्ताचीनी होती थी। पिछले कुछ दो सालों में आप सरकार ने व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन किया है। जिसकी तारीफ इस समय देश में हो रही है।

                                     कार्यक्रम को आप नेता दुर्ग के प्रफुल्ल बैस, रायपुर के मुन्ना बिसेन और भानू चन्द्रा ने भी बिल्हा के आप कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान एनसीपी के पूर्व प्रदेश महासचिव ईश्वर चंदेल और बिलासपुर पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं के साथ प्रवेश किया।

                       कार्यक्रम आयोजक जसीबर सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को समय समय पर सही मार्गदर्शन देना है। सम्मेलन के बाद आप की रीति और नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बड़े नेताओं का आशीर्वाद मिला। आयोजन की सफलता में कार्यकर्ताओं ने जमकर पसीना बहाया।

close