कोरबा नगर निगम को जोर का झटका

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

unnamed (2)

बिलासपुर—बिलासपुर हाईकोर्ट ने गुरूवार को एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते हुए रिलायंस कंपनी को बड़ी राहत देते हुए कोरबा नगर निगम के आदेश पर आगामी आदेश तक के लिए रोक लगा दिया है। कोरबा ननि ने एक आदेश जारी कर निगम क्षेत्र में लगे रिलायंस मोबाइल टावर को हफ्तेभर के अंदर हटाने का आदेश रिलायंस को आदेश दिया था।

रिलायंस कंपनी ने इस निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मालूम हो कि  टावर से खतरनाक रेडियेशन की शिकायत लगातार निगम प्रशासन को मिल रही थी।  जिसके बाद निगम ने  कार्रवाई करते हुए रिलायंस कंपनी को टावर हटाने का आदेश जारी किया था। हाईकोर्ट ने फिलहाल आदेश पर रोक लगाते हुए कलेक्टर कोरबा को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

close