घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास…आरोपी से बचकर थाना पहुंची महिला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

tarbahar p.s.बिलासपुर— सूने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने वाले के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम एम.श्रीनिवासन है। महिला तारबाहर क्षेत्र की रहने वाली है। दूसरे दिन तारबहार पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है।
(सीजी वाल के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        रेलवे क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने तारबाहर थाने में शिकायत की है कि पास में रहने वाला एम.श्रीनिवासन ने एक दिन पहले दोपहर को घर में घुसकर छेड़छाड़ किया । दुष्कर्म का भी प्रयास किया। किसी तरह उसने इज्जत बचाई है। महिला ने बताया कि एम.श्रीनिवासन घर के पास ही रहता है। पति रेलवे कर्मचारी है। दोपहर को घर में अकेली थी। बुरी नियत से एम.श्रीनिवासन घर में दाखिल हुआ। पहले तो छूने का प्रयास किया। विरोध करने पर जरदस्ती पकड़ दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह चंगुल बच निकली।

                               महिला ने बताया कि आरोपी से बचने के बाद सीधे थाना पहुंची। थाना प्रभारी निषाद ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ  धारा 452,354 (क),(ख) का  अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

close