इंटरनेट से मुठ्ठी में कैद हुई दुनिया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150626-WA0001

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर— गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आज संभागायुक्त सोनमणि वोरा ने इंजीनियरिंग के छात्रों को लेपटाप वितरित किया। इस मौके पर संभागायुक्त ने सभी छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए उज्जवल भविष्य की बधाई दी।

                  केन्द्रीय विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में संभागायुक्त सोनमणि वोरा ने इंजीनियरिंग के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के साथ चलने के लिए तकनीकि का ज्ञान आज के दौर में बहुत ही जरूरी है। जो आधुनिक तकनिकी से मिलजुलकर नहीं चलेगा वह बहुत पीछे छूट जाएगा। इस मौके पर वोरा ने बी.टेक अंतिम साल के छात्रों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष के बाद ही भविष्य है।  जो संघर्ष करेगा उसे  लक्ष्य हासिल होगा।

                       उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। आज घर बैठे हम पूरी दुनियां को देख सकते हैं। लेपटाप पूरी दुनिया को घर बैठे सर्च करने का सबसे सुगम साधन है। वोरा ने बताया कि इंटरनेट ने दूरियों को पाटा है। रोजगार के अवसर दिए हैं। शासन की हमेशा से मंशा रही है कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।

                  कार्यक्रम में उप-कुलपति और रजिस्टार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में बी.टेक. अंतिम वर्ष के छात्र और छात्राओं को संभागायुक्त लेपटाप वितरित किया।

close