आरोपियों को लेने आयी गुरूदासपुर पुलिस…केन्द्रीय जेल में बंद है परगट सिंह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170723-WA0014 IMG-20170723-WA0013बिलासपुर–पंजाब की गुरदासपुर पुलिस टीम लूट और चोरी के दो आरोपियों को पकड़ने बिलासपुर आयी है। दोनों आरोपी केन्द्रीय जेल में बंद हैं। दोनों को बिलासपुर की क्राईम टीम ने साल 2014 में हिरासत में लिया था। आरोपियों को ट्रक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ट्रायल के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था।पंजाव प्रांत की गुरूदासपुर पुलिस टीम लूट और चोरी के भगोड़े दो आरोपियों को पकड़ने पुलिस आयी है। गुरूदासपुर पुलिस के अनुसार साल 2014 में लव ट्रांसपोर्ट के मालिक ने थाना में शिकायत की थी सेव से भरे ट्रक को लेकर ट्रक चालक फरार हैं। दोनों आरोपियों का नाम परविन्दर सिंह और परगट सिंह है। गुरूदासपुर पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी गुरूदासपुर से एक ट्रक में 1100 पेटी सेव लेकर निकले थे। सेव को राजस्थान पहुंंचाना था। लेकिन सप्ताह बाद भी दोनों सेव लेकर निश्चित स्थान तक नहीं पहुंचे।

                         लव ट्रांसपोर्ट मालिक की शिकायत पर परविन्दर और परगट के खिलाफ गुरूदासपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज की। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि दोनों ने सेव समेत ट्रक को पार कर दिया है। इस बीच जानकारी मिली कि दोनों छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पकड़ गए हैं। सूचना के बाद दोनों को जरूरी कार्रवाई के बाद पंजाब ले जाने के लिए आए हैं।

             बिलासपुर स्पेशल पुलिस प्रमुख आईपीएस शलभ सिन्हा ने बताया कि दोनों आरोपियों को साल 2014 में गिरफ्तार किया गया था। खाली ट्रक को लावारिस हालत में छोड़कर दोनों फरार हो गए थे। खोजबीन के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

                 शलभ सिन्हा ने बताया कि जरूरी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों परविन्दर और परगट को पंजाब पुलिस को सौंपा जाएगा।

close