मेयर किशोर से सीएम ने पूछा- बिलासपुर में बारिश पानी का क्या हाल है…..

Chief Editor
1 Min Read

mayor_cmबिलासपुर। कोरबा मे हुई बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से मुख्यमत्री डा. रमन सिंह लिंक एक्सप्रेस में रायपुर गए। इस दौरान वहां से लौटते समय वे कुछ समय बिलासपुर स्टेशन पर भी रुके। जहां पार्टी कार्यकर्ताओँ ने उनका स्वागत किया और मुलाकात की।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बिलासपुर नगर निगम महापौर किशोर राय ने भी इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से सौजन्य भेट की । और औपचारिक बातचीत की। मुख्यमंत्री ने किशोर राय से बारिश पानी की स्थिति के बारे में पूछा। उन्हे जानकारी दी गई कि अभी भी बिलासपुर इलाके में पर्याप्त वर्षा का इंतजार है। मेयर किशोर राय नें मुख्यमंत्री को बताया कि शहर विधायक और नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के निर्देशन में शहर में हरित हिलासपुर- हर्षित बिलासपुर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पौधों का रोपण किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में 8 करोड़ पौधे लगाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। जिसमें सभी स्तर पर लोगों का सक्रिय सहयोग जरूरी है।

close