कांग्रेस नेता ने कहा-कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को हटाएं,छात्रों पर कानूनी कार्रवाई अनुचित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

abhayबिलासपुर— कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस नोट में कांग्रेसियों ने बिलासपुर विश्वविद्यालय कुलपति और कुलसचिव से इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेसियों ने विश्वविद्यालय में अराजकता का महौल का आरोप लगाया है। माहौल सुधरते नहीं देख…छात्रों ने एक होकर विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

              कांग्रेस संभागीय प्रवक्ता अभय ने बताया कि कुलपति प्रो.जी.डी.शर्मा का पिछला कार्यकाल विवादित रहा है। बावजूद इसके उन्हें कुलपति की दुबारा जिम्मेदारी दी गयी। परीक्षा नियंत्रक जैसे महत्वपूर्ण पद पर गैरजिम्मेदार व्यक्ति को बैठाया गया है। प्रतिनियुक्ति में प्रवीण पाण्डेय को बैठाने का परिणाम रिजल्ट में देखने को मिल रहा है।

                  अभय ने कहा कि परीक्षा के ठीक पहले पेपर आउट होना बिलासपुर विश्वविद्यालय में आम बात है। अब परिणामों में भी अराजकता दिखाई दे रही है। आन्दोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस संभागीय प्रवक्ता ने कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस का छात्र संगठन है। भाजपा के लोग विरोधी दल का विरोध कहते हैं। लेकिन विश्वविद्यालय की स्थिति से शासन करने वाले दल  का छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्रनेता व्यथित होकर आत्मदाह  की कोशिश की है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री और देश के शिक्षा नीति को विद्यार्थी परिषद के नेता ने आइना दिखाया है।

                                कांग्रेस विश्वविद्यालय की स्थिति से चिंतित है। पार्टी  मांग करती है कि विश्वविद्यालय में अराजकता को देखते हुए कुलपति की नियुक्ति रद्द कर और नये कुलपति की नियुक्ति की जाए। प्रतिनियुक्ति में आए परीक्षा नियंत्रक प्रवीण पाण्डेय को तत्काल हटाया जाए।

           अभय नारायण ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने के समय पुलिस बल प्रयोग की निंदा करती है। छात्र नेताओं पर किसी प्रकार के अपराधिक मामले दर्ज नहीं किये जाए। विश्वविद्यालय के अराजकता के लिए दोषी व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही की जाए।

close