बस और आटो में आमने सामने की टक्कर…1 की मौत 9 घायल..वेलकम डिस्लेरी से लौट रहे थे मजदूर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— कोटा थाना क्षेत्र के अमाली गांव के पास बस और आटो में आमने सामने की टक्कर में आटो यात्री एक महिला की मौत और 9 अन्य लोग घायल हो गये हैं। तीन से चार लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बिलासपुर स्थित जिला अस्पताल और सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक प्रमोद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आटो चालक बाल बाल बच गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 पुलिस जानकारी के अनुसार कोरबा से व्याया रतनपुर कवर्धा जा रही बस क्रमांक CG-10-G-3020 ने अमाली गांव के पास दस लोगों से भरे एक आटो को ठोकर मार दी है। आटो का नम्बर CG-10-V-3566 है। घटना सुबह करीब 8 से 9 के बीच की है। बस की चपेट में आने से आटो में बैठे सभी दस लोग घायल हो गए। आटो चालक को भी चोट पहुंची है। बताया जा रहा है कि आटो में सवार सभी लोग वेलकम डिस्लेरी के मजदूर हैं। सभी महिलाएं रोज की तरह आटो से काम पर जा रही थीं।

                                बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते ड्रायवर का बस से नियंत्रण। सामने से आ रहे आटो को ठोक दिया। खबर मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंच गयी। तिवारी बस सर्विस के ड्रायवर प्रमोद जायसवाल को मौके पर ही पकड़ लिया।

             बस की ठोकर से घायल सभी मरीजों को पिकअप से कोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल झूलन बाई की मौत हो गयी। इसके बाद सभी 9 घायलों को उपचार के लिए संजीवनी से बिलासपुर भेजा गया।

                                                                                     गंभीर रूप से घायल गंगोत्री बाई पति विकुल पैकरा,सुखमनी बाई पति लेखन को सिम्स में भर्ती कराया गया। गीता बाई,रेखा बाई,रामकुंवर,दुलौरी बाई,सतरूपा बाई,सीता बाई और अनिता बाई को जिला अस्पताल संजीवनी ने जिला अस्पताल में दाखिल कराया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उपचार के बाद सभी को सिम्स रिफर कर दिया। आटो चालक लक्ष्मीदास मानिकपुरी को मामूली चोट आयी है।

close