साफ्टवेयर बना जी का जंजाल..महंगाई भत्ता बता रहा शून्य…लिपिकों ने घेरा कोषालय..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170726-WA0031बिलासपुर—लिपिक कर्मचारी संघ ने कलेक्टर कार्यालय और कोषालय का घेराव किया। लिपिकों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र देकर नए साफ्टवेयर की खामियों को जल्द से जल्द दूर करने को कहा। लिपिक कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री रोहित ने बताया कि नए सॉफ्ट वेयर से कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गयी है। नया साफ्टवेयर राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता शून्य बता रहा है। यदि सरकार ने ऐसा जानबूझकर किया है तो लिपिक कर्मचारी संघ बर्दास्त नहींं करेगा। रोहित तिवारी ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को केन्द्र सरकार की तरह समान महँगाई भत्ता दिया जाए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी की अगुवाई में कलेक्टर और जिला कोषालय का घेराव किया। प्रदर्शन के पहले लिपिको को संबोधित करते हुए रोहित ने कहा कि राज्य मे सातवां वेतनमान कर्मचारियों के वेतन देयक के लिए नया सॉफ्ट वेयर बनाया गय़ा है। तकनीकी खामियों के चलते वेतन बनाने मे लिपिको को परेशानी हो रही है।

                      रोहित ने कहा कि नया सॉफ्ट वेयर कमोबेश हमेशा बंद रहता है। यदा कदा खुल जाए तो कर्मचारीयों का महँगाई भत्ता शून्य प्रतिशत बताता है। दूसरी तरफ केन्द्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते को लेकर साफ्टवेयर में किसी प्रकार की ग़ड़ब़ड़ी नहीं है। साफ्टवेयर ने 1 जनवरी 2016 को शून्य प्रतिशत,  जुलाई 2016 में चार प्रतिशत और जनवरी 2017 मे तीन प्रतिशत दिया। वर्तमान में सात प्रतिशत महँगाई भत्ता केन्द्रीय कर्मचारियों को दिया जा रहा है।

                            रोहित ने पत्रकारों को बताया कि राज्य कर्मचारियों के लिए तैयार सॉफ्टवेयर मे शून्य प्रतिशत महंगाई भत्ता बताया जा रहा है। यह सीधे सीधे राज्य कर्मचारियों के साथ छलावा है। केन्द्र और राज्य के बीच महंगाई भत्ते में अंतर के चलते कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। यदि सॉफ्टवेयर को सुधारा नहीं जाता है तो इस बात से इंकार नहीं किया सकता कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले।

                         रोहित ने बताया कि लिपिक संघ ने मुख्यमंत्री और वित्त सचिव के नाम जिला प्रशासन को पत्र दिया है। साफ्टवेयर की खामियों को जल्द से जल्द दूर करने की मांग की है।

                        प्रदर्शन रैली मे महामंत्री रोहित तिवारी, जिलाध्यक्ष सुनील यादव , प्रदीप शर्मा , सूर्य प्रकाश कश्यप ,हितेश वैष्णव ,अरविन्द गहबई हेमंत बघेल ,अशोक मेहता ,सुनील नायडू ,वर्षा रानी चरण समेत लिपिक संघ के कई नेता शामिल थे।

close