मरवाही-लोहारी के स्कूली बच्चे ने तपाक से बताया नए राष्ट्रपति का नाम,कलेक्टर हुए प्रभावित

Chief Editor
3 Min Read
marwahi_school_index_1बिलासपुर।स्कूली बच्चों की प्रतिभा देखकर कलेक्टर प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। जिले के सुदुरवर्ती आदिवासी बाहुल विकासखण्ड मरवाही के शासकीय प्राथमिक शाला लोहारी के बच्चों के बीच कलेक्टर  पी. दयानंद अचानक पहुंच गये और क्लास में जाकर बच्चों से सवाल-जवाब किये। प्रायमरी स्कूल के बच्चों के बीच कलेक्टर घुलमिल गये। जिलाधीश को उस वक्त आश्चर्य हुआ जब प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने भारत के नव नियुक्त राष्ट्रपति का नाम तत्काल बता दिया। कलेक्टर ने बच्चों को शाबाशी दी और कहा कि खुब मन लगाकर पढ़ें और आपने माता-पिता, स्कूल एवं गांव का नाम रोशन करें।
               निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी महेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी  हेमंत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर  पी. दयानंद ने कल जिले के सुदुर वर्ती आदिवासी बाहुल्य विकासखण्ड मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल का जायजा लेते हुए कहा कि व्यवस्थित रखें। ताकि मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो।
               साथ ही मरीजों के उपचार में किसी तरह की कोताही न बरतें। कलेक्टर ने मरीजों से चिकित्सा सुविधा तथा अस्पताल की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, संस्थागत प्रसव, दवाइयों की उपलब्धता जानकारी ली। इसके अलावा कलेक्टर ने कोटा विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चपोरा एवं केंदा का भी आकस्मिक निरीखण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओगरें, बी.एम.ओ, डा. के.के. धु्रव भी उपस्थित थे।
              कलेक्टर ने  मरवाही के जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) एवं लोक सेवा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद कार्यालय में संधारित की जा रही नस्तियों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आवक-जावक, लेखा शाखा, 13 वें वित्त आयोग राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना महात्मागांधी रोजगार गारंटी योजना, नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र आदि से संबंधित नस्तियों की जानकारी लेकर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कम्प्यूटर कक्ष में जाकर अपडेट डाटा का अवलोकन किया।
                जिलाधीश ने तहसील कार्यालय में नामांतरण बंटवारा, आर.बी.सी.6-4 के प्रकरण सीमांकन की जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में आय, जाति, एवं निवास प्रमाण पत्रों की जानकारी ली। उन्होंने जनपद एवं तहसील कार्यालय के स्टाफ को नस्तियों के नियमित संधारण के निर्देश दिये।
                     इसके अलावा उन्होंने ब्लाॅक मुख्यालय मरवाही के लोक सेवा केन्द्र पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी महेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर डी. डाहिरे तहसीलदार  शंकर दयाल मिश्रा, जनपद पंचायत के सी.ई.ओ. जे. आर. ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
close