अमर के LIVE पर कांग्रेसी आगबबूला…कहा-जनता जानती है

BHASKAR MISHRA

congress- panjaबिलासपुर— निकाय मंत्री के लाइव कार्यक्रम पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ग्रामीण अध्यक्ष, राजेंद्र शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण ने कहा है कि जनता को अच्छी तरह मालूम है कि बिलासपुर के विकास में उनका क्या योगदान है…इसकी जानकारी जनता को है। बिलासपुर वासियों को निकाय मंत्री भ्रमित ना करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          कांग्रेसियों ने कहा कि अरपा प्रोजेक्ट दस वर्षों से अधर में है…प्रस्तुति के नाम पर अब तक 15 करोड़ खर्च हो चुके हैं। प्रोजेक्ट के नाम पर अब तक एक ईंट भी नही लगाया गया। सीवरेज योजना असफल है। योजना में 10 अरब रूपए खर्च होने की संभावना है। एलईडी डुप्लीकेट लगाई जा रही है। बिलासपुर की सड़कों और नाली निर्माण में क्षमता से अधिक खर्च किया गया। बावजूद इसके हालत बदतर है। मद परिवर्तन के भ्रष्टाचार मे एक आयुक्त पर गाज गिर चुकी है। बहतराई स्टेडियम को खेल विभाग ने लेने से इंकार कर दिया है। इसकी वजह गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य को बताया जा रहा है।

                         कांग्रेसियों ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कंपोजिट बिल्डिंग, न्यायिक अकादमी बिल्डिंग, अरपा भैंसाझार बैराज में दरार भ्रष्टाचार की कहानी कह रहे हैं। खूंटाघाट पानी को तरस रहा है…लेकिन पानी लाने के लिए 300 करोड़ खर्च किया जाएगा। जबकि 300 करोड़ से अरपा नदी में कम से कम 10 एनीकेट, 50 किलोमीटर की दूरी पर बनाया जा सकता है। इसका लाभ ना केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्र को भी मिलेगा ।

संगठन चुनाव

              जिला निर्वाचन अधिकारी डीआरओ राकेश नेगी 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन में नेताओं की बैठक लेंगे। जिला संगठन चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं को दिशा निर्देश देंगे । बैठक में सांसद, पूर्व सांसद ,विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी, ग्रामीण शहर कार्यकारिणी, पार्षद दल ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, ज़िला पंचायत,जनपद पंचायत,नगर पंचायत, समेत निर्वाचित जन प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहेंगे।

close