पकड़ में आए वारंटी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

28-06-015

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनो लम्बे समय से पुलिस की आखों में धूल झोंककर फरार थे।

                    तालापारा निवासी दूजराम मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद 1998 से फरार था। दूसरा आरोपी जरहाभाठा मंदिर चौक निवासी राजा डहरिया साल 2007 से मारपीट के मामले में फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों ही आरोपी अपने घर में देखे गए हैं। मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों के घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी राजा और दूजराम सिविल लाइन पुलिस न्यायालय में पेश करने वाली है।

close