राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग सदस्य से मिले कांग्रेसी…कहा…डाइंग केडर से बाहर निकालें सफाई कर्मियों के पद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170801-WA0032बिलासपुर— नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल ने राष्ट्रीय कामगार आयोग सदस्य से मुलाकात कर नियमित सफाई कामगारों की भर्ती की मांग की है। राष्ट्रीय कामगार आयोग के सदस्य दिलीप हाथीबेड से निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन कांग्रेस पार्षदों के साथ निगम में वर्तमान खाली पदों पर सफाई कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति करने को कहा।

                दिलीप हाथीबेड़ से मुलाकात कर कांग्रेस पार्षद दल ने कहा कि 1991 में बिलासपुर की आबादी 48 वार्डा में1 लाख 80 हजार थी। 600 स्थायी और 400 अस्थाई सफाई कामगार थे। अब बिलासपुर की आबादी 4 लाख से उपर है। भौगोलिक क्षेत्र 66 वार्ड तक बढ़ गया है। लेकिन 348 सफाई कामगार हैं। कामगारों के पद को नगरीय प्रशासन विभाग ने ठेका पर दे दिया है। मेकिनेकल स्वीमिंग ठेका सिस्टम के कारण सफाई कर्मचारियों के पास काम नहीं रह गया है। बिलासपुर जैसे बड़े निगम में सालिड बेस्ट मैनेजमेट लागू हो जाने से ठेका पद्धति समाप्त हो गई है। ठेकेदार के अन्दर काम करने वाले 1000 से अधिक सफाई कर्मचारी बेरोजगार हो गये है।

                 नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि राज्य शासन ने सफाई कर्मचारियों के पद को र्डाइंग केडर में डाल दिया है। डाईंग केडर मे पद डालने सालिड बेस्ट मेंनेजमेंट लागू हो जाने और मशीनों से सड़को की सफाई होने से कर्मचारी बेरोजगार हो रहे है। हम चाहते हैं कि सफाई कर्मचारियों की मांग को ध्यान रखते हुए नियमित भर्ती कानून बनाने की राज्य सरकार को निर्देश दें।

              कांग्रेसियों ने कहा कि रेलवे से कहा जाए कि सफाई कामगारों की कालोनी बापू उपनगर को न उजाड़े। प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य  आयोग के माध्यम से कोई अन्य योजना के तहत उन्हें आवास दिया जाए। हाथीबडे ने कहा कि लोगों की बातों पर आयोग संज्ञान लेगा।

                     इस दौरान पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, रामा बघेल, मौजूद थे।

close