शराब को बना दिया मिट्टी तेल…नटवरलाल महिला से हार गई पुलिस..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

KONIबिलासपुर—पुलिस थानेदार की होशियारी पर महिला की चालाकी भारी पड़ी है। महिला कोचिया को पकड़ने गयी पुलिस को बैरंग थाना लौटना पड़ा। घुटकू निवासी एक महिला ने देखते ही देखते शराब के बोतलों को मिट्टी तेल में बदल दिया। पुलिस हाथ मलते रह गयी। पुलिस को बिना कार्रवाई के थाने लौटना पड़ा है।

                                   कोनी पुलिस को जानकारी मिली कि घुटकू में एक महिला कोचिया अवैध रूप से शराब का व्यवसाय करती है। थानेदार एससी शुक्ला ने बिना देर किए घुटकू पहुंचकर महिला के घर पर धावा बोल दिया। पुलिस बिना बताए घर के अन्दर घुस गयी। काफी संख्या में पुलिस को देखते ही महिला नाराज हो गयी। घर के अन्दर से ही थानेदार से कहा कि मैं कपड़े बदल रही हूं। बिना बताए घर के अन्दर कैसे घुस गए..पहले बाहर निकलो जब कपड़े बदल लूंगी तो अन्दर आना।

                 महिला की नाराजगी और पुलिस कप्तान से शिकायत की धमकी मिलते ही कोनी थानेदार एससी शुक्ला घर से बाहर आ गए। करीब आधे घंटे तक आवाज का इंतजार करते रहे। आधे घंटे बाद पुलिस घर के अन्दर गयी तो महिला ने शराब की बोतलो में मिट्टी उड़ेल दिया । इस बीच पुलिस ने बहुत प्रयास किया कि शराब को बरामद कर लिया जाए। लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। देखते ही देखते करीब 15 लीटर से अधिक शराब केरोसिन में बदल गया।

                          पुलिस को महिला ने बताया कि यदि मेरे यहां शराब है तो लेकर थाने जाओ। पुलिस ने पहले तो महिला को जमकर फटकार लगाई। एससी शुक्ला ने कहा कि शराब में अब मिट्टी तेल की मिलावट हो चुकी है। कोई प्रमाण नहीं है कि बोतल में शराब है। इसलिए गिरफ्तारी भी संभव नहीं है

महिला की होशियारी

पुलिस को देखते ही महिला समझ गयी कि शराब को पकड़ने आए हैं। उसने कपड़ा बदलने के बहाने पहले तो पुलिस को बाहर की। मौका मिलते ही बोतलों मे शराब भर दी। महिला ने कहा कि उसके पास मिट्टी तेल है। यदि इसे शराब कहते हैं तो मैने गलती की है

महिला ने बनाया बेवकूफ

जानकारी के अनुसार थानेदार शुक्ला को पुख्ता जानकारी थी कि महिला के घर से अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री होती है। शु्क्ला के अनुसार महिला ने कपड़ा बदलने के बहाने मिट्टी तेल और शराब में मिलावट कर दी। मिलावट के बाद शराब और मिट्टी तेल में अन्तर नहीं रहा। जिसके कारण पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

गांव के दो कोचिया गिरफ्तार

थानेदार शुक्ला ने बताया कि घूटकू में दो अन्य कोचियों को हिरासत में लिया गया है। दोनो अवैध रूप से कच्ची शराब बेचते हैं। मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद दोनों को शराब के साथ हिरासत में लिया गया है।

close