आश्वासन के बाद आप नेता ने खींचा कदम…सीईओ ने मांगा 15 दिन का समय

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170804-WA0048बिलासपुर– आम आदमी कार्यकर्ता हरदी उप सरपंंच रवि यादव….बिल्हा जनपद कार्यालय के सामने लगातार दूसरे दिन धरना प्रदर्शन के बाद आश्वासन के बीच अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन को वापस ले लिया है।  धरना प्रदर्शन का आम आदमी पार्टी नेताओं के अलावा हरदी के ग्रामीणों ने समर्थन किया। रवि ने कहा कि तीनों सवालों का जवाब लिखित में नहीं मिलने पर दुबारा उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     बिल्हा आम आदमी पार्टी संयोजक सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि रवि यादव हरदी गांव का उप सरपंच है। उन्होने शासन से आरटीआई के तहत कुछ जानकारी मांगी थी । लेकिन प्रशासन ने जवाब नहीं दिया। थक कर रवि को आप कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।

                    धरना प्रदर्शन के पहले दिन जनपद सीईओ नायक ने करीब चार बजे तीन में से मात्र एक सवाल का जवाब दिया। वह भी आधा अधूरा…। बाकी सवाल का जवाब 15 दिन के भीतर देने को कहा है।

                                          जसबीर सिंह के अनुसार यदि 20 अगस्त तक रवि यादव की तीनों मांग पूरी नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी ग्रामीण जनता के साथ बिल्हा जनपद कार्यालय का घेराव करेगी। धरना प्रदर्शन में प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

                     धरना प्रदर्शन के दौरान सरदार जसबीर सिंह, बलराम सेन, फिरतराम, अश्वनी दास, विजय यादव, बलदाऊ साहू, दिलीप श्रीवास, राजा साहू, कोमल, तुलसी गिर , उमेन्द्र दास मानिकपुरी, महेंद्र सिंह, चोवाराम , जलेश्वर और अन्य आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
close