किसने कहा बच्चे…युवा भारत की तस्वीर..आओ मिलकर बचाएं पर्यावरण…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

20170809_123415बिलासपुर—-विश्व जैव ईंधन दिवस पर तारबाहर उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर पाण्डेय दयानन्द के अलावा एचपीसीएल रिजनल मैनेजर पेट्रोलियम मंत्रालय अशोक सिंघल ने विशेष रूप से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत उपाध्याय, एनव्हीसीएस के प्रदेश संयोेजक चन्द्रशेखर बघेल, दिलेन्द्र कौशिक और जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

             एनव्हीसीएस प्रदेश संयोजक बघेल ने बताया कि विश्व जैव ईंधन दिवस पर रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा जिले के विभिन्न स्थानों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  स्कूलों में चित्रकला, प्रश्नोत्तरी और स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से सभी को जागरूक किया जा रहा है। पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

                 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एचपीसीएल रिजननल मैनेजर आशीष सिंघल ने कहा कि जन जागरण को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय साल में  अनेक कार्यक्रम आयोजित करता है। कार्यक्रम में आम लोगों के साथ छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

               कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर पी. दयानंद ने बच्चों को सम्बोधित किया। उन्होने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि आप लोग ही भारत की नींव हैं। हमारे आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित और हरा-भरा बनाकर रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। हम सभी को दृढ़ संकल्प लेकर पर्यावरण को बचाना होगा। खुशी है कि आप सभी युवा इस प्रकार के आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

                  कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार जाहिर किया। कार्यक्रम में अभिषेक तिवारी, शुभम, ऋषभ चतुर्वेदी, वैभव गुप्ता,  विद्यालय प्राचार्या बिन्दु दवे, अनुराग वर्मा, एम.एल. वर्मा और समस्त शिक्षक छात्र-छात्रायें मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन शीला जोशी ने किया।

close