लाखों रूपए की टावर बैटरी बरामद..आटो जब्त..आरोपियों पर कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170810-WA0015बिलासपुर—बिलासपुर पुलिस ने दो दर्जन नई टावर बैटरी समेत चोरी के दो आटो जब्त किया है। आरोपियों को भी धर दबोचा है। पुलिस ने 9 अगस्त की कार्रवाई का खुलासा आज गुरूवार को किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के निर्देश पर जगह-जगह गश्त अभियान चलाया जा रहा है। 9 अगस्त को सुबह चकरभाठा थाना गश्त टीम ने चोरी की बैटरी और दो आटो को बरामद किया है। एडिश्लल एसपी ने बताया कि गश्त टीम ने चकरभाठा कैम्प मुख्य मार्ग पर संदिग्ध आटो चालक से पूछताछ की । आटोचालक जगतराम भास्कर ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। छानबीन के दौरान आटो में एक दर्जन नई टावर बैटरी को जब्त किया है। जगतराम भास्कर ने आटो क्रमांक सीजी-10 एस 5029 का कागजात भी पेश नहीं किया। आटो को भी जब्त कर लिया।जब्त बैटरी की कीमत करीब एक लाख बीस हजार रूपए और आटो की कीमत करीब दो लाख बीस हजार रूपए है।

                     अर्चना झा ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में उसी दिन चकरभाठा पुलिस टीम ने हाईकोर्ट के पास संदेह के आधार पर एक अन्य आटो को पकड़ा है। आटो नम्बर सीजी 10-एस-0825 में छानबीन के दौरान पुलिस को एक दर्जन नई टावर बैटरी मिली । बरामद बैटरी की कीमत करीब एक लाख रूपए है। पुलिस ने आटो समेत चालक प्रमोद यादव को हिरासत में ले लिया। आटो की कीमत करीब दो लाख रूपए से अधिक है।

                      एडिश्नल एसपी के अनुसार जगतराम भास्कर पिता सदाराम भास्कर उम्र 40 साल है। जगतराम तालापारा मिनीबस्ती बिलासपुर का रहने वाला है। प्रमोद यादव पिता छेदीदाल की उम्र 32 साल है। आरोपी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आवासपारा का रहने वाला है।

               पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 41-1-4 का मामला दर्ज किया गया है। टावर लगाने वाली कंपनियों को भी जानकारी भेज दी गयी है।

close