अपोलो में स्वाइल फ्लू के दो मरीज…जांच के लिए सैंपल जगदलपुर भेजा गया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

swine fluबिलासपुर— शहर में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की जानकारी मिली है। दोनों महिला मरीजों को दो दिन पहले अपोलो में भर्ती किया गया है। मरीजों का फ्लू सैंपल जगदलपुर स्थित बलीराम कश्यप सुपर स्पेशेयलिटी रिसर्च सेंटर जांच के लिए भेजा गया है। महिला मरीजों का नाम राजकुमारी बोलर और जयश्री बताया जा रहा है। दोनों दयालबंद निवासी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        अपोलो अस्पताल में दो दिन पहले सर्दी जुकाम और तेज बुखार की शिकायत पर दो महिलाओं को भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के दौरान अपोलो के डॉक्टरों नें महिलाओं में स्वाइल फ्लू का लक्षण पाया है। डॉक्टरों ने सैंपल बलिराम कश्यप रिसर्च मेडिकल सेटंर जगदलपुर भेज दिया है।

            जानकारी के अनुसार दोनों अपोलो डॉक्टरों के सतत निगरानी में हैं। सैंपल रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों मरीजों का गहन इलाज किया जाएगा। फिलहाल दोनों मरीजों को आइसोलेट वार्ड में रखा गया है। उपचार किया जा रहा है।

                            मालूम हो कि स्वाइन फ्लू इन्फ्लूएजां का ही रूप है। स्वाइल फ्लू एच1एन1 और एच2 और एन3 वायरस के प्रभाव में आने से होता है।

सीएमओ को जानकारी नहीं

                    सीएमओ बर्डे ने बताया कि स्वाइल फ्लू के दो मरीज अपोलो में भर्ती हैं। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। एक सप्ताह पहले देवरीखुर्द में स्वाइन फ्लू की एक महिला मरीज आई थी। जिसे उपचार के बाद रिलीव कर दिया गया है। फिलहाल दो मरीजों की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि ऐसा है तो इसका पता लगाया जाएगा।

close