सामान्य सभा बैठक में बिजली की नौटंकी…जनरेटर ने दिया धोखा..अंधेरे में हुई गुप्तगू

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20170817145601बिलासपुर— मरवाही विधायक अमित जोगी की उपस्थिति में जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक बिजली रानी की नौटंकी के बीच हुई। करीब आधा दर्जन से अधिक बार बिजली रानी का आना जाना हुआ। लेकिन सामान्य सभा की बैठक चलती रही। अमित जोगी को एजेन्डा पढ़ने के लिए बार बार  खिड़की का सहारा लेना पड़ा। कमोबेश सभी चश्माधारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ऐसा ही कुछ करते देखा गया। कई जनप्रतिनिधियों ने मोबाइल की रोशनी में सवाल किए और अधिकारियों ने भी मोबाइल की रोशनी में जबाव दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि पसीना पोछते नजर आये। जिला पंचायत विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एसी अभी पांच महीने पहले ही लगाया गया है। लेकिन बिगड़ गया है। इसलिए पंखा लगाया गया। लेकिन अधिक आवाज होने के कारण पंखे को हटा दिया गय

                मालूम हो कि आज अमित जोगी जिला पंचायत की बैठक में शामिल हुए। उन्होने बीमा योजना पर कई सवाल दागे। मरवाही,गौरेला और पेन्ड्रा को सूखा क्षेत्र घोषित नहीं किये जाने के कारणों पर चर्चा की। बिजली की आंख मिचौली के कारण जोगी समेत कई जनप्रतिनिधि बैठक को बीच में ही छोड़कर घर लौटना पड़ा। जोगी ने बैठक में करीब दो घंटे से अधिक समय बिताया।

                                                                         जानकारी के अनुसार जिला पंचायत में लाखों रूपए की जनरेटर मशीन है। बताया जा रहा है कि मशीन नई है। लेकिन जनरेटर ने बैठक के दौरान काम नहीं किया। एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं होने पर बताया कि जनरेटर का पेट कई दिनों से भूखा है। मामले की जानकारी जिला पंचायत अधिकारियों को भी है। बावजूद इसके तेल की व्यवस्था नहीं की गयी। खाली जनरेटर चलने का सवाल ही नहीं उठता है।

                                      अधिकारी के अनुसार कई बार बिजली गुल होने के बाद जनरेटर स्टार्ट करने का प्रयास किया गया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वहीं जोगी समेत अन्य जनप्रतिनिधि जब बैठक से बाहर निकले तो जिला पंचायत का कर्मचारी तेल के लिए डिब्बा लेकर इधर उधर भटकते नजर आया।

           जनप्रतिनिधियों ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिला पंचायत में जनरेटर चलाने के लिए तेल फण्ड नहीं है। ऐसे में बिलासपुर जिले की आम जनता,गरीब. किसान और मजदूरोंं का मालिक भगवान ही है।

close