छजंका का कुर्सी छोड़ो आंदोलन…पीएम को लिखा पत्र…करेंगे राष्ट्रपति शासन की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

19.5 003(1)बिलासपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कुर्सी छोड़ो आंदोलन चलाया। प्रदेशव्यापी “पोस्ट कार्ड इस्तीफ़ा” अभियान चलाकर आमजनों की तरफ से मुख्यमंत्री को कुर्सी से हटाने प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड लिखा। बिलासपुर के गोलबाजार चौक में काउंटर लगाकर आमजनों से नाम और पता लिखकर प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                        पोस्ट कार्ड में  प्रधानमंत्री से बताया गया है कि भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त है। नैतिकता के आधार पर सीएम को हटाया जाना चाहिए। केंद्र में सरकार बनाने से पहले आपने वादा किया था ” न खाऊंगा और न खाने दूंगा” लेकिन यहां सब कुछ उल्टा हो रहा है। प्रदेश में सभी घोटालों के खिलाफ सीबीआई जरूरी है।

                                                      शहर अध्यक्ष विश्वम्भर गुलहरे,अनिल टाह,संतोष दुबे,विक्रांत,विकास,समीर अहमद,जीतू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के “कुर्सी छोड़ो आंदोलन” का उद्देश्य भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जिम्मेदार मंत्रियों को जगाना है। जनहित में पद त्यागने के लिए मजबूर करना है। जोगी समर्थकों ने कहा कि राज्य में सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार हो रहा है।

                        मालूम हो कि प्रदेशव्यापी कुर्सी छोड़ो अभियान तीन चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में अजीत जोगी की अगुवाई में 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया गया था। 19 अगस्त को प्रदेशव्यापी “पोस्ट कार्ड इस्तीफ़ा” अभियान चलाया गया। आंदोलन का तीसरा चरण दिल्ली में किया जाएगा। धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति से छत्तीसगढ़ सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग जोगी ब्रिगेड मांग करेंगे।

Share This Article
close