कैदी ने काटा अंगूठा…मेकाहारा रिफर…रायपुर जेल में की थी हत्या

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Central Jail Bsp Image.jpg (1)बिलासपुर—बिलासपुर केन्द्रीय जेल में हत्या मामले का एक कैदी एक दिन पहले अंगूठा काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। कैदी को दो महीने पहले ही रायपुर केन्द्रीय जेल सेर बिलासपुर में शिफ्ट किया गया था। बिलासपुर सेन्ट्रल जेल प्रशासन से लगातार रायपुर जेल भेजने की मांग कर रहा था। एक दिन पहले उसने अंगूठा काटा। आनन फानन में उसे सिम्स में दाखिल किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स ने कैदी को मेकाहारा ऱिफर कर दिया है।मोहम्मद संजीर रजा पिता पी.निजाम उम्र 22 साल ने दो महीने पहले रायपुर केन्द्रीय जेल में एक कैदी का हत्या की थी। कैदी को रायपुर केन्द्रीय जेल प्रशासन ने दो महीने पहले बिलासपुर केन्द्रीय जेल में शिफ्ट किया था। पिछले दो महीने से कैदी मोहम्मद संजीर रायपुर जेल भेजने की मांग कर रहा था। दबाव बनाने के लिए एक दिन पहले उसने धारदार हथियार से अपना अंगूठा काट लिया।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join Our WhatsApp Group Join Now

            अंगूठा काटने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने मोहम्मद संजीर को सिम्स में दाखिल कराया। सिम्स प्रशासन ने कल ही देर रात कैदी को इलाज के लिए  मेकाहरा रायपुर रिफर कर दिया है। कैदी की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।

close