रायपुर में होगा आप का किसान न्याय सम्मेलन..दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री लगाएंगे माटीपुत्रों को मरहम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170822-WA0043बिलासपुर— आम आदमी पार्टी ने 24 सितम्बर को किसान न्याय सम्मेलन का एलान किया है। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर में किया जाएगा। दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बिल्हा विधानसभा संयोजक सरदार जसबीर सिंग ने बताया कि गोपाल राय छत्तीसगढ़ राज्य के पार्टी प्रभारी भी है। सम्मेलन को लेकर जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक तैयारियां की जा रही हैं।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                      रविवार को एक बैठक में आम आदमी पार्टी विलासपुर की बैठक हुई। बैठक में बिलासपुर लोकसभा स्तर पर किसान न्याय सम्मेलन को सफल बनाने समिति का गठन किया गया। सरदार जसबीर सिंग ने बताया कि बैठक में विधानसभा स्तर के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

                   सरदार जसबीर सिंग के अनुसार आयोजन को सफल बनाने पार्टी स्तर पर तैयारियों शुरू हो चुकी है। किसान न्याय सम्मेलन का आयोजन रायपुर में 24 सितम्बर को किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी,दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

                           जसबीर सिंग ने बताया कि 24 सितम्बर को आयोजित किसान न्याय सम्मेलन में प्रदेश किसानों की बदहाल स्थिति को दमदारी के साथ उठाया जाएगा। पिछले 14 साल से प्रदेश में सैकड़ों किसानों ने भ्रष्टाचार, बदहाल व्यवस्था से तंग आकर आत्महत्या की है। सरकार से किसानों की आत्महत्या का हिसाब मांगा जाएगा। प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। सरकार के खिलाफ किसानों की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे।

                             बैठक में एक मत से किसान न्याय सम्मेलन आयोजन समिति का गठन किया गया। सरदार जसबीर सिंग को लोकसभा संपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी। किसान प्रभारी दिलावर सिंह और अजय शर्मा होंगे। प्रचार प्रभारी संजय अग्रवाल और संतोष शुक्ला को बनाया गया है। ईश्वर चंदेल और अनुभा शर्मा कालिंग प्रभारी का काम करेंगी। मीडिया प्रभारी प्रियंका शुक्ला,हितेश कुमार और दीपांशु कश्यप को बनाया गया है। किसान रजिस्ट्रेशन प्रभारी विजय शंकर पात्रे और महेन्द्र सिंह होंगे। आवागम प्रभारी की जिम्मेदारी रितेश मिश्र और परदेशी यादव को दी गयी है।

                       जसबीर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल प्रभारी बिन्देश्वरी और रवि यादव, कोष व्यवस्था प्रभारी अरविन्द पाण्डेय के साथ वी.के.शर्मा होंगे।  सूर्यकांत निर्मलकर और सत्यपाल सिंह को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान समस्या समन्वयक का प्रभार दिया है। बैठक में किसान नेता आनंद मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

close