तीन महीने से वेतन नहीं…महापौर ने कहा…कारणों का पता लगाएंगे

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
town hall 1बिलासपुर— निगम टास्क कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। त्योहार सिर पर है… तीन सौ सफाई कर्मियों के घर में उत्सव मनाया जाएगा भी या नहीं…कहना मुश्किल है। सफाई कर्मचारियों की मानें तो निगम प्रशासन फिलहाल वेतन को लेकर गंभीर नहीं है। भृत्य.चपरासी, सफाई कर्मियों ने बताया कि उनके सामने कमाई का दूसरा रास्ता नहीं है। मनमसोस कर बेगारी कर रहे हैं।
                                निगम चतुर्थ क्लास टास्क कर्मचारियों के वेतन के लिए निगम के पास रूपए नहीं हैं। तीन महीने से सफाईकर्मी,भृत्य,चपरासियों को वेतन नहीं मिला है। तीन सौ कर्मचारियों के घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। सामने त्यौहार है…घर में पकवान बनाना तो दूर…सफाईकर्मियों के परिवार को दो जून की रोटी को लाले पड़ गए हैं।

                                                    निगम टास्क कर्मचारियों में से एक…पेशे से प्यून ने बताया कि घर बहुत मुश्किल से चल रहा है। हम तीन सौ कर्मचारियों ने अलग अलग और एक साथ निगम प्रशासन से कई बार वेतन के लिए गुहार लगाई । बावजूद इसके तीन महीने से एक रूपया भी नहीं मिला । सामने त्योहार है…बच्चों की पढ़ाई है…लोगों ने उधारी देना बंद कर दिया है। अब क्या करें…समझ में नहीं आ रहा है। घर परिवार, स्कूल और उधारी देने वालों को जवाब देते नहीं बन रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  एक कर्मचारी ने बताया कि तीन महीने का तीन सौ टास्क कर्मचारियों का वेतन करीब साढ़े आठ लाख रूपए होते है। महापौर और जिम्मेदार अधिकारी कहते हैं कि निगम के खजाने में पैसे नहीं है। रूपए आएँगे तो दिया जाएगा। जब हम में से कोई एक दिन नहीं आता है तो वेतन काट लिया जाता है। समझ में नहीं आ रहा है कि खाली पेट कैसे काम करें। घर परिवार और बच्चों का पेट कैसे भरे। कोई बीमार हो जाए तो बिना पैसे के इलाज नहीं होता है।  हम लोग बहुत परेशान हैं…

कर्मचारियों को दिलाएंगे वेतन…मुझे जानकारी नहीं है

                  टास्क कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला। इसकी जानकारी आप से मिल रही है। मामले को गंभीरता से लेेता हूं। पता लगाया जाएगा कि आखिर टास्क पर लगे चपरासी,सफाई कर्मचारी और भृत्य को वेतन क्यों नहीं दिया गया। यदि जानकारी सही पायी गयी तो उचित कार्रवाई के साथ टास्क कर्मचारियों को वेतन दिलाया जाएगा। रही बात उनकी परेशानियों की तो उसे भी दूर किया जाएगा।

                                                                                         किशोर राय…महापौर…नगर निगम बिलासपुर

close