पत्नी से परेशान होकर लगाई फांसी…देर रात तक नहीं लौटा जितेन्द्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

masturi_august_18_indexबिलासपुर— मस्तूरी थाना क्षेत्र  के टिकारी गांव में एक युवक ने पेड़ पर फंदा डालकर कर फांसी पर झूल गया है। मृतक का नाम जितेन्द्र कुमार सोनवानी पिता बजारू लाल सोनवानी है। युवक ने तीन महीने पहले सपना से प्रेम  विवाह किया था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद बहुत जितेन्द्र  परेशान रहता था। पत्नी सपना के साथ संबध अच्छे नहीं थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     मस्तूरी थाना क्षेत्र के टिकारी गांव में रविवार को शाम एक युवक ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मस्तूरी स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है।

                                    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिकारी निवासी जितेन्द्र कुमार सोनवानी ने तीन महीने पहले सपना सोनवानी से भागकर लव मैरिज की थी। बाद में परिवार के लोगों ने जयमाला कार्यक्रम का आयोजन कर दोनों को अपना लिया था। लोगोंं के अनुसार जितेन्द्र रविवार शाम करीब सात बजे घर से दिशा मैदान के लिए निकला। उस समय लाइट भी गोल थी। देर रात तक जितेन्द्र घर नहीं लौटा ।  परिजनों ने उसे ढूंठा…लेकिन उसका कहीं अता पता नहींं चला।

                          सुबह थाने को जानकारी मिली कि टिकारी में जामुन के पेड़ से जितेन्द्र सोनवानी की लाश फंदे से लटकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जांच पड़ताल के दौरान मालूम हुआ कि जितेन्द्र शादी शुदा जिन्दगी से परेशान था। ग्रामीणों के अनुसार जितेन्द्र और सपना के बीच रोज विवाद होता था। परिजनो ने बताया कि घटना के दिन लाइट गोल होने के बाद जितेन्द्र दिशा मैदान के लिए घर से डूपट्टा लेकर निकला। देर रात तक घर नहीं लौटा। सुबह जामुन के पेड़ से डुपट्टे के फंदे में लटकी उसकी लाश मिली।

                                 पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा।

close