SMS से PAN कार्ड को आधार से ऐसे करें लिंक

Shri Mi
2 Min Read

नईदिल्ली।पैन कार्ड को आpan_aadhaar_link_index_juneधार से लिंक करने का आज आखिरी दिन है। पैन कार्ड को आधार कार्ड से केवल एक SMS करके लिंक किया जा सकता है। आधार से PAN लिंक करने के लिए आपको अपने फोन से बड़े अक्षरों में UIDPN टाइप करके एक स्पेस देना है। इसके बाद आधार नंबर टाइप करना है। इसके बाद फिर एक स्पेस देना है और पैन नंबर टाइप करना है। उदाहरण के लिए (UIDPN -space- Aadhar no. Pan no.)। अब इस मैसेज को567678 या 56161 पर भेज देना है। इसके बाद आधार पैन से लिंक हो जाएगा। दोनों के लिंक होने की जानकारी मैसेज के माध्यम से दे दी जाएगी। ध्यान रहे कि अगर आपके आधार और पैन कार्ड में दी गईं डिटेल्स अलग अलग हैं तो लिंक नहीं होगा। फिर आपको किसी एक में डिटेल्स बदलवाकर दोनों में एक जैसी करानी होंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ऐसे करें ऑनलाइन लिंक: सबसे पहले अायकर विभाग की वेबसाइट http://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाएं। अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर जा रहे हैं तो सबसे पहले –Register Here– पर क्लिक करें। इसके बाद पैन डिटेल्स देकर ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद पासवर्ड बना लें। इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा। यहां नया पेज खुलेगा, इस पर आपको पैन और आधार नंबर की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही आधार कार्ड पर लिखा नाम भरना होगा।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close