क्यों कहा किसानों की बदहाली के लिए कांग्रेस जिम्मेदार–कांग्रेसियों को बताया बातों का जादूगर–सबको मिलेगा बोनस

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

IMG20170902160707बिलासपुर— किसानों की बदहाली के लिए यदि देश में कोई जिम्मेदार है तो कांग्रेस पार्टी…। पचास साल शासन करने के बाद अब अपनी स्थिति पर तरस खाएं। किसानों की चिंता सरकार कर रही है। कांग्रेसियों का काम अब गाल बजाना भर रह गया है। यदि शासन करते किसानों की चिंता किए होते तो आज हमारा देश और देश के किसान आज जैसी स्थित में नहीं होते। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद डॉ.रमन सिंह ने बोनस की घोषणा क्या कि कांग्रेसियों की बेचैनी बढ़ गयी है। अब कांग्रेस नेताओं को अपनी लाज बचाने के लिए बातों का सहारा लेना पड़ रहा है। दरअसल कांग्रेस पार्टी के नेता काम के कम बात के ज्यादा धनी है। किसानों को बोनस एलान के बाद बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें प्रदेश के निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अमर अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों के हितसंवर्धन को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को बेहतर  आर्थिक स्थिति में लाने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार मेहनत कर रहे हैं। अमर ने कहा कि जिन लोगों ने पचास साल सत्ता में रहने के बाद कुछ नहीं किया फिलहाल अब किसानों की चिंता छोड़ दें। अपनी स्थिति को देखें। सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति और सुरक्षा को लेकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है।

                       अमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश और डॉ.रमन सिंह के प्रयास से सरकार किसानों को साल 2016-17 और आगामी 2017-18  का प्रति क्विंटल तीन सौ रूपए धान का बोनस दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए सीएम डॉ.रमन सिंह लगातार प्रयास कर रहे हैं। सरकार किसान हित में नई नई योजनाएं ला रही है। अमर ने बताया कि साल 2013 में प्रदेश में मात्र ट्यूबवेल थे..आज ट्यूबवेल की संख्या साढे चार लाख से अधिक है। सिंचित जमीन का रकवा 20 प्रतिशत से बढ़कर 31 प्रतिशत हो गया है। किसानों के चहुंंमुखी आर्थिक विकास के लिए एमओयू किया जा रहा है। अब उत्पादन के साथ फूड प्रोसेसिंग  का काम प्रदेश में ही होगा। किसानों को उत्पादन की सही कीमत के साथ अतिरिक्त रोजगार भी मिलेगा।

                                    निकाय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में बताया कि लक्ष्य भागीरथी योजना की प्रधानमंत्री ने तारीफ की है। देश के अन्य राज्यों को योजना पर विचार करने को कहा है।  लक्ष्य भागीरथी योजना के तहत प्रदेश सरकार ने एक लाख हेक्टेयर सिंचाई का अतिरिक्त लक्ष्य रखा है। इसके अलावा योजना के तहत अन्य रूके हुए कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे ना केवल किसानों…बल्कि आम जनता को योजना का लाभ मिल सके।

                  मात्र साढ़े तेरह लाख किसानों को ही बोनस का लाभ मिलेगा….? सवाल का जवाब देते हुए अमर ने कहा कि सवाल कांग्रेस के दिमाग की ऊपज है। कांग्रेसियों को अपनी लाज बचाने के लिए कुछ तो कहना ही है। बताना चाहता हूं कि उन सभी रजिस्टर्ड किसानों को बोनस मिलेगा जिन्होने धान मंडी तक पहुंचाया है। कांग्रेसी चिंता ना करें…उन्हें किसानों का आसूं पोछने का अवसर नहीं मिलने वाला है। क्योंकि सरकार ने ठाना है कि किसानों के आंसू निकलने से पहले ही थाम लेंगे। अधिकार मांगने से पहले ही किसानों को हक दिया जाएगा। यदि कांग्रेस पार्टी पचास साल के शासन काल में कांग्रेस की चिंता की होती तो आज देश और किसान की तस्स्वीर ही अलग होती। लेकिन 2022 बहुत दूर नहीं है जब किसानों की आर्थिक स्थिति वर्तमान से दुगुनी या फिर कहें कि दुगुनी से  अच्छी होगी।

                     अमर ने बताया कि किसान प्रदेश की पहचान हैं। उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही…देश का छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहां 4 सहकारी शक्कर कारखाना है। निश्चित रूप से इसका फायदा प्रदेश को मिलेगा। फूड प्रोसेसिंग अभियान पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश का मक्का देश विदेश को भेजा जाता है। अब इसकी प्रोसेसिंंग प्रदेश में होगी। इसका फायदा स्थानीय बेरोजगरों और किसानों को मिलेगा। हमने फूड प्रोसेसिंग प्रक्रिया के लिए एमओयू भी किया है।

                      अमर ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बरसात अभी बहुत बाकी है। सूखा राहत का आकलन किया जा रहा है। सरकार किसानों के साथ है। किसान के साथ किसी भी सूरत में अन्याय होने का सवाल ही नहीं उठता है। यदि सूखे की स्थिति बनती भी है तो किसानों को ऋण भी मिलेगा…बोनस भी मिलेगा…और उसे उसका मनपसंद निवाला भी होगा। यदि किसान खुश रहेगा तो जनता भी खुश रहेगी….। भाजपा का मुख्य उद्देश्य सत्ता नहीं प्रदेश की एक-एक जनता को अधिकार और हक देना है। जो कांग्रेस ने कभी नहीं किया।

                                       पत्रवार्ता में गृहनिर्माण समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी,सांसद लखनलाल साहू,महापौर किशोर राय,भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह,महामंत्री रामदेव कुमावत और विजयधर दीवान मौजूद थे।

Share This Article
close