प्रताड़ित युवक ने की आत्महत्या

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

7/4/2015 12:20 AMबिलासपुर— स्थित अशोक नगर निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में मर्ग कायम कर सरंकंडा पुलिस जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर स्थित सेवा आश्रम में कुछ दिन पहले चोरी की घटना हुई थी। मामले में इतवारी देवांगन से पूछताछ के लिए पुलिस ने थाने बुलाया था। पूछताछ के बाद रात्रि 9 बजे इतवारी को छोड़ दिया गया। घर पहुंचने के बाद इतवारी अपनी पत्नी से बताया कि वह कहीं जा रहा है। रात्रि 11 बजे तक परिजन उसका इंतजार करते रहे।

                                                                   सुबह जब इतवारी की पत्नी खोजने निकली तो उसे इतवारी की लाश एक पेड़ से लटकी मिली। पीड़िता ने मामले की जानकारी सरकंडा थाने को दी। जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी के घर में एक चारपाई पर कुछ लिखा हुआ पाया है। जिसमें वह अपने साथी सुरक्षा गार्ड के बारे मे लिखा है कि वह व्यक्ति से परेशान था। जिसने चोरी के झूठे मामले में मुझे फंसाने का प्रयास किया है। बहरहाल मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

close