भाजपा के मानव श्रृंखला पर कांग्रेस की चोट—दम हो तो लेंं संकल्प— दूर करें भ्रष्टाचार और नक्सल रोग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

dharna_vidya_up_nagar_congressबिलासपुर—भाजपा जिला कार्यकारणी की 7 सितम्बर के मानव श्रृंखला कार्यक्रम को कांग्रेस ने नौटंकी कहा है। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने के लिए मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन पुूरी तरह फ्लाफ शो साबित हुआ है। जनता भी समझ चुकी है कि इसलिए भाजपा नेताओं के जाल में नहीं फंसने वाली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस नोट में कांग्रेस नेता प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला,नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन,सम्भागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भाजपा नौटंकी पार्टी कहा है। जनता के भावनाओ के साथ मजाक करती है। सत्ता पाने के लिए भाजपा के नेताओं ने न्यू इंडिया,मेक इन इंडिया का नारा दिया। लेकिन सत्ता में आते ही इंडिया को मुसीबत में डाल दिया है।

                              भ्रष्टाचार, आतंकवाद ,गरीबी हटाने का नारा देकर भाजपाइयों ने जनता को केवल मूर्ख बनाया है। दरअसल ना तो आतंकवाद खत्म हुआ और ना ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। भाजपा सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। महिला सशक्तिकरण का आश्वासन दिया था। अशिक्षा को जड़ से मिटाने की बात कही थी। लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा नेता सब कुछ  भूल गए। भ्रष्टाचार को खत्म करने का नारा केवल नौटंकी है। मानव श्रृंखला बनाकर जनजागरण का प्रयास भी नौटंकी का हिस्सा है।

                  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नान घोटाला,राशन घोटाला,वन भूमि घोटाला,अगस्टा हेलीकाप्टर सौदा घोटाले  की जानकारी प्रदेश की जनता को है। आधे से अधिक मन्त्री भ्रष्टाचार में शामिल हैं। प्रदेशवासियों को इसकी भी जानकारी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से पीड़ित है । 14 सालों में हज़ारो बेगुनाह लोग,नेता,सैनिक,आदिवासी ,पुलिस कर्मी मारे जा चुके है । नक्सल का प्रभाव मैदानी क्षेत्र में फैल रहा है। सरकार रटा रटाया जवाब देती है।

                        बिलासपुर शहर में ही हजारों गरीबो का आशियानों को उजाड़ दिया गया। राशन दुकान में 35 किलो की जगह 7 किलो चावल दिया जा रहा है। मिट्टी तेल गायब हो गया।  अतिक्रमण अभियान गरीब और अमीर को देखकर चलाया जाता है। भाजपा नेताओं ने जनता से वादा किया था कि महिलाओ को सशक्त बनाया जाएगा। लेकिन नसबंदी कांड में 13 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया गया।

                                        प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत दयनीय है। कभी आंख फोड़वा कांड हो जाता है तो कभी गर्भाशय कांड, आक्सीजन की कमी से बच्चो की मौत हो जाती है। बेमेतरा बलात्कार कांड में पीड़ित का एफआईआर नही लिखा जाता है। किसान आत्महत्या कर रहा है। गौ माता को भूंसा में जिन्दा दफन किया जा रहा है।

                कांग्रेसियों ने कहा कि मानव श्रृंखला बना लेने से विकास की गति नहीं बढ़ती है। सच्चाई से मुंह छिपाकर चुनाव जीतने के लिये भाजपा नेता नौटंकी बंद करें।

close