रॉड के हमले से घायल महिला ने तोड़ा दम..पड़ोसी हत्यारा फरार…बहू से करता था छेड़छाड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cimsबिलासपुर—–मस्तूरी थाना क्षेत्र के किसान परसदा में एक महिला पर पड़ोसी युवक ने राड से हमला कर दिया। महिला को गंभीर स्थिति में सिम्स में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल बहुरा बाई की मौत हो गयी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

                           मस्तूरी थाना क्षेत्र के किसान परसदा में आज सुबह हैन्डपम्प से  पानी भर रही एक महिला पर पड़ोसी युवक ने राड से हमला कर दिया। महिला का नाम बहोराबाई है। राड के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। हमला करने वाले करने वाले युवक का नाम लक्ष्मी भास्कर है। घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। राड से हमला की सूचना मिलते ही घायल महिला के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी तत्काल मस्तुरी थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।

                     थाना प्रभारी ने जरूरी पूछताछ के बाद घायल महिला बहोराबाई को 108 से सिम्स भेज दिया। महिला की ईलाज के दौरान आज मौत हो गयी है। सिम्स पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर मस्तूरी पुलिस को जानकारी भेज दी है।

                           मस्तूरी थाना प्रभारी के अनुसार बहुरा बाई शुक्रवार शाम को बहू के साथ मस्तूरी आकर लक्ष्मी भास्कर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बहोराबाई ने बताया थआ कि लक्ष्मी भास्कर उसकी बहू से छेड़छाड़ करता है। बहोरा बाई की बहू की शिकायत पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 452 का मामला दर्ज किया गया था।

                      थाना प्रभारी ने बताया है कि शिकायत के बाद शायद लक्ष्मी बहुत नाराज था। आज सुबह मौका मिलते ही बहोराबाई पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान सिम्स में मौत हो गयी है। घटना के बाद आरोपी लक्ष्मी भास्कर फरार है। लेकिन जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

close