किसने कहा…. जो छत्तीसगढ़ की तरक्की करेगा वही कांग्रेसी बनेगा मुख्यमंत्री ….. वह चाहे किसी भी जाति-धर्म का हो

BHASKAR MISHRA

IMG20170910133937(1)बिलासपुर— छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी बस्तर आए थे। यहां के लोग प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते हैं। हम लोग संगठन को लगातार विस्तार दे रहे हैं। संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। प्रदेशवासी भाजपा सरकार से परेशान हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह बातें प्रदेश कांग्रेस संगठन चुनाव अधिकारी राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल ने कही। रजनी पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि संगठन को नुकसान पहुंचाने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। गुटबाजी का मतलब है कि पार्टी में लोकशाही परंपरा कायम है। लेकिन जिस गुटबाजी से पार्टी को नुकासन पहुंचता है। उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यह सच है कि पार्टी में गुबाजी है लेकिन गुटबाजी करने वालों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस संगठन चुनाव प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से संतुष्ट हैं। 13 सितम्बर तक बूथ ब्लाक स्तर का चुनाव होना है। इसके बाद जिला स्तर ईकाई चुनाव होगा। हमारा प्रयास है कि चुनाव प्रक्रिया सामंजस्य और बिना किसी विरोध के हो। आपसी रजामंदी से पदाधिकारियों का चयन किया जाए। यदि ऐसी स्थिति नहीं आती है तो बिना किसी विवाद और तनाव के वातारण में संगठन का चुनाव कराया जाएगा।

                 सवाल का जवाब देते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ में किसानों की हालत बदतर  है। महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या की बाढ है। जाहिर सी बात है सरकार का प्रबंधन ठीक से काम नहीं कर रहा है। किसानों को ना तो समर्थन मूल्य और ना ही बोनस दिया जा रहा है। मनरेगा के मजदूर परेशान हैं। सरकार मजदूरी देने से बचना चाहती है।

                          गुटबाजी के सवाल पर श्रीमती पाटिल ने कहा कि गुटबाज को बाहर निकाल दिया है। साथ ही उन्होने कांग्रेस में गुटबाजी की बात से इंकार भी नहीं किया। पाटिल ने बताया कि गुटबाजी का अर्थ आन्तरिक लोकतंत्र है। यदि थोड़ा बहुत असंतोष नहीं रहेगा तो तानाशाही शुरू हो जाएगी। इशारे ही इशारे में रजनी पाटिल ने कहा कि जिस व्यक्ति को दूसरे वरिष्ठों पर प्राथमिकता दी गयी उसी ने पार्टी को धोखा दिया है। रजनी पाटिल ने कहा कि जोगी कांग्रेस का पार्टी में सबका स्वागत है।

          चुनाव जीतते जीतते हारने वाली बाद पर रजनी ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। हम लोग अब सिर्फ जीतेंगे। चुनाव में हमारा मुद्दा भ्रष्टाचार,किसान आत्महत्या और गौहत्या होगा। श्रीमती पाटिल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक भ्रष्टाचार है। रजनी पाटिल के अनुसार किसानों को यदि हक दिला सकता है तो वह है कांग्रेस पार्टी। केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो किसानों को जमकर मदद दी गई। अब ऐसा नहीं है। किसान सूखे की मार से परेशान मदद की गुहार लगा रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।

                          प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन…महिला या आदिवासी….। सवाल को टालते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि हमें छत्तीसगढ का मुख्यमंत्री चाहिए। महिला और आदिवासी मुख्यमंत्री का सवाल ही नहीं उठता है। प्रदेश का जो विकास करेगा वही कांग्रेसी  मुख्यमंत्री बनेगा। वह किसी भी जाति या धर्म का हो क्यों ना हो।

                   पत्रवार्ता के दौरान..चुनाव अधिकारी विपिन नेगी,उषा नायडू के अलावा प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, पूर्व सांसद इंग्रीड़ मैक्लाउड, चन्द्रप्रकाश वाजपेयी, आशीष सिंह, शेख गफ्फार, जसबीर गुम्बर,शैलेन्द्र जायसवाल समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे। पत्रवार्ता के पहले महिला कांग्रेस से रजनी पाटिल ने बातचीत की। बैठक को संबोधित कर संगठन चुनाव को शांति के साथ अंजाम तक पहुंचाने को कहा। पाटिल ने कांग्रेसियों को बताया कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

close