सभी जिलों को सुखा प्रभावित घोषित करे सरकार,बोनस के नाम पर धोखा देने की साजिश-जोगी

Shri Mi
4 Min Read

jogi_june_14रायपुर।राज्य में पिछले 50 वर्षों से सबसे भयावह सुखा पड़ने के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा सुखा प्रभावित किसानों के लिए किसी भी प्रकार का गंभीर पहल न कर छत्तीसगढ़ राज्य के पैसों पर पूरे प्रदेश में किसान उत्सव मनाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोगी ने कहा कि सरकारी पैसों पर किसान उत्सव के नाम पर निर्लज्य सरकार 14 वर्षों के सत्ता के दम्भ पर प्रदेश में भयावह सूखा, प्रदेश में 1080 किसानों की आत्महत्या, सब्जी उत्पादक किसानों को उत्पादन मूल्य ना मिलने पर अपनी सब्जियों को सड़क में फेक कर किए विरोध को भूलकर डॉ रमन सिंह किसानों के जले पर नमक छिड़कते हुए भाजपा उत्सव मना रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  अजीत जोगी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह से जानना चाहा है कि क्या संकल्प पत्र में किए गए वादा के अनुरूप किसानों को समर्थन मूल्य और 4 वर्ष के बोनस का निर्णय ले लिया गया है क्या ? प्रदेश में 1080 किसानों द्वारा किए गए आत्महत्या के बाद सरकार ने किसानो के जीवनस्तर ऊंचा उठाने के लिए कोई सकारात्मक कदम उठाया हैं क्या ? बल्कि सरकार ने इस किसानों की आत्महत्या को बीमारी व नशे की लत कह कर अपमानित ही किया है ? क्या मनरेगा में लंबित पड़े दो वर्षों का बकाया सरकार ने उन्हें दिया है क्या ? फिर सरकार किस मुंह से किसान उत्सव मना रही है? यह सिर्फ मुख्यमंत्री, मंत्री व भाजपा पदाधिकारियों का उत्सव है, जिसका किसानो से कोई वास्ता नहीं ।

                           अजीत जोगी ने कहा कि सिर्फ 1 वर्ष के बोनस की घोषणा मात्र से किसानों का भला नहीं होगा यह मात्र बोनस के नाम पर धोका देने की साजिश है । सरकार को प्रदेश में पड़े भयावह सूखा की पूरी जानकारी होने के बाद भी अब तक किसानो के फसल चैपट होने के बाद भी अब तक शासकीय स्तर पर कोई पहल आरंभ नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार को प्रदेश को सुखा प्रभावित घोषित करते हुए सुखा राहत राशि तत्काल समाजिक अंकेक्षक (सोशल ऑडिट) कर राहत राशि समस्त किसानो को प्रदान करें।

                      जोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार का किसानो के प्रति संवेदनशीलता के अभाव के कारण नुकसान के आकलन हेतु बनाए जाने वाले अनावरी रिपोर्ट को प्रशासकीय अधिकारी या तकनीकी ज्ञान वाले विशेषज्ञ स्वयं निरीक्षण न कर छोटे कर्मचारी द्वारा अपनी इच्छानुसार बना देते हैं, जिसके कारण किसानों को उनके वास्तविक नुकसान के आधार पर भरपाई नहीं हो पाती अतः पूरे प्रदेश में उन्हें मिल रही लगातार शिकायतों के निराकरण के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ द्वारा सूखा निवारण विभाग का गठन डॉ विक्रम सिंघल की अध्यक्षता की जा रही है जो सुख प्रभावित लोगों को सरकारी राहत दिलाने में मदद के साथ सुखा निवारण के उपाय पर विचार व अध्ययन करेगी। यह दल जलसंरक्षण के दिशा में भी त्वरित पहल करेगी।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ किसान विभाग पूरे प्रदेश में इस विभाग को मदद व सहयोग प्रदान करेगी

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close