दिव्यांग शिक्षा कर्मियों ने बनाया अपना अलग संगठन

Chief Editor
1 Min Read

IMG-20170912-WA0008बिलासपुर । प्रदेश के दिव्यांग शिक्षक पंचायत ने अपना एक अलग संगठन बना लिया है। छत्तीसगढ़ के दिव्यांग शिक्षक पंचायत की प्रदेश स्तरीय मीटिंग यहां तिलक नगर स्कूल के प्रांगण में रखी गई थी। जिसमें दिव्यांग शिक्षक पंचायत की समस्याओँ से जुड़े तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।दिव्यांग शिक्षकों ने मीटिंग में अपनी बातों को विस्तार से रखा और उनके निराकरण के लिए सुझाव भी सामने रखे।दिव्यांग शिक्षकों का कहना था कि उनकी समस्याओँ को लेकर किसी भी संगठन ने पहल नहीं की। इसके लिए उन्हे खुद जूझना पड़ रहा है। इस स्थिति में दिव्यांग शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ दिव्यांग शिक्षक पंचायत संघ नाम से एक अलग संगठन सर्वसम्मति से बना लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों में प्रदेश  अध्यक्ष-ईश्वर लाल सोनी, उपाध्यक्ष- अरविंद पाण्डेय व महेन्द्र बेहरा, सचिव- मनोज कुमार महिलांगे, सहसचिव- परदेशी लाल पटेल , सत्य प्रकाश राठौर व राम बाबू मिश्रा,कोषाध्यक्ष- देव सिंह बंजारे,प्रवक्ता – कु. हीना पाठक और मीडिया प्रभारी -हीरा राम चंद्रा शामिल हैं।

close