सीएम ने दिए बोनस बांटने अधिकारियों को युद्धस्तर पर तैयारी के निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

twelve_sep_index_meetingरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंत्रालय में आयोजित खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की बैठक में वर्ष 2017-18 में धान खरीदी, वर्ष 2016 में खरीदे गए धान पर बोनस के वितरण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस कनेक्शन वितरण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की। बैठक में खाद्य मंत्री और मुख्य सचिव विवेक ढांड सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।अधिकारियों ने बैठक में बताया कि सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों का पंजीयन 16 अगस्त से शुरू हो गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   किसान 31 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 की धान खरीदी पर किसानों को दीपावली के पहले प्रति क्विंटल 300 रूपए के मान से बोनस देने का निर्णय लिया जा चुका है। इसके लिए भी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर तैयारी पूर्ण कर लें।

                               किसानों को वर्ष 2016 के लिए धान खरीदी पर कुल 2100 करोड़ रूपए का बोनस दिया जाएगा। डॉ. सिंह ने अन्नपूर्णा दाल-भात योजना, धान और मक्का उपार्जन की तैयारी, धान की कस्टम मिलिंग की तैयारी, भण्डारण क्षमता के विकास, मूल्य स्थिरीकरण और उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित उपलब्धियों और नापतौल संबंधी कार्यो की भी समीक्षा की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close