नवरात्रि में बंद हो सिवरेज का काम,कांग्रसियों ने कहा-जानलेवा साबित होंगे सड़क के गड्ढे

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20170914131754बिलासपुर–युवा कांग्रेस नेताओं ने आज जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर सड़कों को सुधारने की मांग की है। युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 21 सितम्बर से नवरात्रि पर्व शुरू होने वाला है। सड़कों की हालत ठीक नहीं हैं। शहर में करीब 200 से अधिक जगहों में झांकियां सजाई जाती हैं। सिवरेज का काम अभी भी चल रहा है। कुछ रास्तों को बंद कर दिया गया है। सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं है। कुछ दिनों के लिए सिवरेज के काम को बंद किया जाए। बंद सड़कों को खोला जाए। नवरात्रि के दौरान किसी को परेशानी ना हो। हादसों से भी बचा जा सके।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे



                                       युवा कांग्रेस नेता जावेद मेमन और कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि शहर में सिवरेज का काम चल रहा है। पाइप लाइन बिछाई जा रही है। कई सड़कों को बंद कर खुदाई का काम किया जा रहा है। सभी कार्यों को नवरात्रि पर्व तक सुरक्षा को ध्यान में रखकर बंद किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सड़कों के गड्ठों को पाटा जाए। धूल से बचने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाए। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता गोपाल दुबे,अरविंद लहरिया,मोहम्द साहिद,विनय वैद्य समेत कई युवा कांग्रेसी मौजूद थे।

सीयू के सामने गड्ठा…बंद किया जाए

                   वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होेंने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है कि रतनपुर मार्ग केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सामने ठीक मोड़ पर गड्ठा किया गया गया है। जिसके कारण आए दिन हादसा देखने और सुनने को होता है। रतनपुर से बिलासपुर आवागमन के दौरान कई बार गड्ठे के कारण लोगों को जान माल की भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

                                    शिवा मिश्रा ने जिला प्रशासन से लिखित शिकायत में बताया कि विश्वविद्यालय के ठीक सामने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर महीनों पहले खुदाई की गयी। इसके बाद गड्ठों को छोड़ दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग से रोजाना कोरबा,अम्बिकापुर से रायपुर के लिए भारी वाहनों का आना जाना होता है। हादसे भी होते हैं। बावजूद इसके प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। जरूरी है कि किसी बड़े हादसे से पहले इस खंदक को प्राथमिकता से लिया जाए।

close