अब धरे जाएंगे टू व्हीलर वाले स्कूली बच्चे,स्कूल और बसों में लगेंगे सीसी टीवी कैमरे

Shri Mi
3 Min Read

_20170914_223144बिलासपुर।स्कूलों में सुरक्षा में लापरवाही से होने वाली कोई घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी स्कूल अपनी व्यवस्था ठीक रखें। कलेक्टर पी.दयानंद ने गुरुवार को प्राईवेट स्कूलों के प्रबंधकों और प्राचार्यों की बैठक लेकर निर्देश दिये।देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में हुई इस बैठक में जिले के लगभग ढाई सौ प्राइवेट स्कूलों के संचालक, प्रबंधक, प्राचार्य आदि उपस्थित थे। कलेक्टर ने उपस्थित लोगों से उनके स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी और इस संबंध में सुझाव भी देने कहा। स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के तहत् सी.सी.कैमरा अनिवार्य रूप से सभी जगह लगाने का निर्देश दिया। साथ ही स्कूल बसों में भी कैमरा लगाने कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी होनी चाहिए। छोटे बच्चे जो बसों में आते-जाते हैं उनके लिए महिला कर्मचारी तैनात करें। स्कूलों में भी महिला आया रखें। बच्चों के शौचालय आने-जाने के दौरान उन पर  ध्यान दिया जाये।



                           उन्होंने कहा कि खतरा किसी एक ही जगह है, यह नहीं माना जा सकता। बच्चों की बाते भी ध्यान से सुनी जाये, साथ ही पालकों के साथ भी संवाद बनाएं। स्कूलों में कार्यरत् स्टॉफ का चिन्हांकन करने के लिए उनके आधार कार्ड की कापी भी अनिवार्य रूप से ले।

                            स्कूलों में बच्चे टू विलर से आना-जाना करते हैं, उसकों सख्ती से रोका जाये। इस संबंध में जिला प्रशासन, पुलिस और यातायात की टीम भी सक्रियता से कार्य करेंगी। निर्धारित सुरक्षा मानकों की हर रोज समीक्षा करने का निर्देश प्राचार्यों को दिया। बच्चों से इस प्रकार का व्यवहार करें कि वे अपनी हर बात शेयर कर सकें।

                            चतुर्थ श्रेणी पदों पर महिलाओं की भर्ती की जाये। स्कूलों में गरिमामय वातावरण निर्माण हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित कर समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण किया जायेगा। स्कूल में शौचालय, कक्षा, साफ-सफाई, बसों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। स्कूल में संदिग्ध चरित्र वाले व्यक्तियों को स्टॉफ में न रखें। हर दिन सतर्क रहें ताकि कोई घटना न घटे। बच्चों के भविष्य के लिए पूरी ईमानदारी और बिना भेदभाव के काम करने की हिदायत कलेक्टर ने दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close