निगरानी के बीच करीब 4 लाख रूपए पार…जांच में जुटी पुलिस…दुकानदार ने कहा ऊधारी के थे रूपए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

RATANPUR THANAबिलासपुर— रतनपुर थाना क्षेत्र में करीब चार लाख की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी बलदाउ जायसवाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। रूपयों की चोरी चपोरा स्थित दुकान में हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चपोरा स्थित बलदाऊ जायसवाल की दुकान से तीन लाख 90 हजार रूपयों की चोरी हुई है। बलदाऊ जायसवाल किराना दुकान के अलावा सायकिल मरम्मत का भी काम करता है। बलदाऊ ने रतनपुर पुलिस को बताया कि बीती रात दुकानदारी के बाद ऊधारी की रकम पटाने के लिए 3 लाख 90 हजार रूपए अलग अलग गल्ले में रखा। इसके बाद दुकान बंद किया। रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद रतनपुर स्थित घर जाता था। लेकिन घटना के दिन दुकान के सामने ही बिस्तर लगाकर सो गया।

                                        दूसरे दिन सुबह सुबह चार बजे सो कर उठा। रतनपुर स्थित घर चला गया। आठ बजे रतनपुर से उसका बेटा दुकान खोलने चपोरा गया। कुछ देर बाद उसका फोन आया कि गल्ले में रखे गए 3 लाख 90 हजार रूपए नहीं है। इतना सुनते ही मैं भी दुकान गया। काफी तलाश के बाद भी रूपए नहीं मिले।

                बलदाऊ ने पुलिस को बताया कि रूपयों को अलग-अलग दो बंडल बनाकर दोनों गल्ले में रखा था। एक गल्ले में 1 लाख 80 हजार और दुसरे गल्ले में 2 लाख 10 हजार रखा था। दोनों ही गल्ले से रूपए पार हो गये। जबकि रातभर मैं दुकान के बाहर ही सोया था।

                     पुलिस ने बलदाऊ की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुकान पहुंचक जरूरी जांच पड़ताल की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close