बिलासपुर— पांच साल शादी के बाद पति से परेशान उमा ने खुद पर मिट्टी डालकर आग लिया। घटना 10 सितम्बर की है। पांच दिन बाद सिम्स बर्न यूनिट में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उमा अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गयी है। बड़े बेटे की उम्र तीन साल और छोटा चार महीने का है। जानकारी के अनुसार छोटे बच्चे के जन्म के बाद पति से परेशान उमा सूर्यवंसी अपने मायके बेलतरा में रहती थी।
पांच साल पहले बेलतरा की रहने वाली उमा की शादी कोनी थाना क्षेत्र रमतला निवासी गोपाल सूर्यवंशी से हुई। शादी के कुछ दिनों और महीने बाद पति पत्नी में लडाई झगड़ा शुरू हुआ। सिलसिला उमा की मौत के बाद खत्म हुआ। इस बीच उमा सूर्यवंशी ने दो बच्चों को जन्म दिया। पहला बच्चा तीन साल का है। लेकिन पति पत्नी के बीच मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला बंद नहीं हुआ। चार महीने पहले उमा ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पति गोपाल सूर्यवंशी की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके बेलतरा चली गयी।
रमतला निवासी गोपाल सूर्यवंशी का भतीजा सूर्य प्रकाश ने बताया कि चाचा की कभी सामान्य तो कभी दिमागी तौर पर असामन्य व्यवहार करता था। पत्नी के साथ मारपीट करता था। उमा दूसरे बच्चे के प्रसव के बाद मायके चली गयी। बावजूद इसके गोपाल मोबाइल पर अपनी पत्नी को डांटता फटकरता था। फोन पर अक्सर उमा से कहता कि बच्चों के लेकर घर वापस आ जाए। कई बार तो गोपाल अपने ससुराल जाकर गाली गलौच और मारपीट भी किया। बावजूद इसके उमा रमतला लौटने को तैयार नहीं हुई।
घटना के दिन भी गोपाल ने उमा से मोबाइल पर बातचीत की। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी उसे नहीं है। बात 10 सितम्बर की है। उसी दिन बेलतरा से जानकारी मिली कि उमा ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली है। मायके वालों ने उसे सिम्स में भर्ती कराया। उमा बुरी तरह से जल चुकी थी। आज सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सिम्स पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर मामले को कोनी थाने को सुपुर्द कर दिया है। जबकि मामला बेलतरा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई शुरू हो गयी है।