सड़क हादसों में आई 8 फीसदी कमी काफी नहीं,वाहनों की तेज रफ्तार पर रहेगी कडी नजर

Shri Mi
3 Min Read

D144C2CFBF471DBAFAC5FA6C1C4EB56Dरायपुर।अतिरक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) टी.जे.लांगकुमेर ने पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में प्रदेश के सभी जिलों से आए यातायात पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक टी.जे. लांगकुमेर ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य सहित पूरे देश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जाने चाहिए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 8 प्रतिशत की कमी आयी है, परन्तु यह पर्याप्त नहीं है। यातायात पुलिस को इस संबंध में जनजागरूकता लाने सहित सभी कारगर कदम उठाए जाने चाहिए।

                           टी.जे. लांगकुमेर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा समितियों का गठन किया जाए, जिसमें जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है, सड़क दुर्घटना को रोक कर और इसमें कमी लाकर हम प्रदेश में बहुत सी जिन्दगियां बचा सकते हैं।

                               उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अंचलों में भी अच्छी सड़के बनी है, इसलिए तेज रफ्तार वाहनों पर भी पेट्रोलिंग के माध्यम से निगाह रखी जाए। पेट्रोलिंग के लिए पुलिस विभाग द्वारा सभी आवश्यक आधुनिक यंत्रों से लैस वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, इनका उपयोग किया जाए। यातायात पुलिस में पुलिस बल की कमी दूर करने के लिए भी पुलिस विभाग प्रयासरत हैं, इसमें आगामी दिनों में पर्याप्त वृद्धि की जाएगी।

                        लांगकुमेर ने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी स्कूलों और कॉलेजों के माध्यम से आम जनों तक बताया जाए और यह कार्य निरंतर चलता रहे। उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम में की गई व्यवस्था के अनुसार स्कूलों से सम्बद्ध वाहनों की सघन जांच करने और चालक-परिचालकों के चरित्र सत्यापन के निर्देश दिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close