खत्म हुई किसानों और ग्रामीणों की बिजली समस्या..कौशिक ने कहा…104 ट्रांसफार्मर की अनुमति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170916-WA0160बिलासपुर— ग्राम बरतोरी बिल्हा विद्युत उपकेंद्र में 5 एएमव्ही अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफर का लोकार्पण किया गया ।इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने  उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र सवन्नी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने की।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत लो वोल्टेज की शिकायत थी। क्षमता से अधिक बिजली खपत होने से हमेशा लाइट आना का आना होता था। लोगों की शिकायत थी कि बिजली विभाग के लोग जानबूझ कर लाइट गोल करते है। धरम ने कहा कि मेरे पास अधिक शिकायत बिजली की ही आती थी।

                                   कौशिक ने कहा कि इस बार बारिश नहीं हुई…स्वाभाविक है लोग सिंचाई के लिए पम्प का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं। बिजली बंद होने से किसान परेशान होते हैं। जाहिर सी बात है कि लोगों में आक्रोश होगा। आरोप बिजली विभाग पर लगाएंगे ही। क्षेत्र में बिजली की लगातार शिकायत को देखते हुए मामले में शासन से चर्चा हुई। 5 एमव्हीए क्षमता में वृद्धि कर 5 एमव्हीए क्षमता वाला अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को जो़ड़ दिया गया है।

          कौशिक ने कहा कि अतिरिक्त पावर बढ़ने से 750 किसानों को और 39 गांवों की समस्या सुलझ गयी है। उन्होने कहा कि बिल्हा क्षेत्र में 104 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही लगाया जाएगा।

                        कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक, गोविंद यादव, सोमेश तिवारी, सतीश शर्मा, मनोज वर्मा, रामकुमार कौशिक, धर्मराज, मेलुराम साहू, विधुत विभाग के अधिकारीगण व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

close